फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन है वो शख्स जिससे शादी करने वाली हैं सांसद नुसरत जहां, संसद के बाहर कपड़ों पर हुई थीं ट्रोल

Fri, 31 May 2019 05:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 31 May 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
Trinamool Congress MP Nusrat Jahan married soon know all about his would be husband Nikhil
Nusrat Jahan - फोटो : file photo

टीएमसी के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचीं नुसरत जहां (Nusrat Jahan) लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। नुसरत की खूबसूरती की वजह से उन्हें ग्लैमरस सांसद भी कहा जा रहा है। खास बात यह है कि सांसद बनते ही नुसरत जहां ने शादी की खबर फैंस को दी। नुसरत की शादी के एलान के बाद हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर वह लकी मैन कौन है जिससे नुसरत शादी करने वाली हैं। जानिए नुसरत का होने वाला पति कौन है और क्या करता है।

Trinamool Congress MP Nusrat Jahan married soon know all about his would be husband Nikhil
Nusrat Jahan - फोटो : file photo

नुसरत ने शादी करने की जानकारी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर दी। नुसरत ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह रिंग पहने नजर आ रही थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'जब आखिरकार सच सपने से बेहतर हो, जिंदगी में एक-दूसरे को थामे रखना।' नुसरत जहां के होने वाले पति का नाम निखिल है जो कि बिजनेसमैन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निखिल ने मैनेजमेंट की पढ़ाई वारविक यूनिवर्सिटी से की है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

When reality is finally better than ur dreams, the best thing to hold on to in life... is each other..!! @nikhiljain09

A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on

Trinamool Congress MP Nusrat Jahan married soon know all about his would be husband Nikhil
Nusrat Jahan - फोटो : instagram

निखिल कोलकाता के रहने वाले हैं। टॉइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत की निखिल से मुलाकात एक प्रोफेशनल असाइनमेंट पर हुई थी। नुसरत निखिल की साड़ी लेवल की ब्रैंड अंबेसडर बनीं। इन दोनों ने एक साथ पूजा का विज्ञापन शूट भी किया जिसमें नुसरत ने निखिल के लेबल वाली साड़ी पहनी थी। इस शूट के दौरान ही दोनों एक दूसरे के और करीब आ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trinamool Congress MP Nusrat Jahan married soon know all about his would be husband Nikhil
Nusrat Jahan - फोटो : instagram

खबरों की मानें तो नुसरत जहां और निखिल की शादी के लिए इस्तांबुल में होटल बुक कर लिया गया है। बुकिंग 19 जून से 21 जून तक की गई है। करीबी रिश्तेदार और दोस्तों के व्हाट्सअप के जरिए शादी का इनविटेशन भी भेज दिया गया है। आपको बता दें, नुसरत पहली बार चुनाव में खड़ी हुई थी और भारी मतों से जीतीं। बीते दिनों संसद पहुंचते ही नुसरत को कपड़ों को लेकर ट्रोल किया गया था।

विज्ञापन
Trinamool Congress MP Nusrat Jahan married soon know all about his would be husband Nikhil
Nusrat Jahan and Mimi Chakraborty - फोटो : Twitter

ट्रोलिंग को लेकर नुसरत जहां का बयान भी आया। एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए नुसरत ने ट्रोलिंग के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ट्रोलिंग के लिए बस मुझे शुक्रिया कहना है। मेरा मानना है कि लोग आपको पसंद करते हैं, इसलिए ट्रोल करते हैं। मेरी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जब लोग आपको पसंद करते हैं तभी वो आपके बारे में बात करते हैं, आप पर अपना टाइम खर्च करते हैं। ये अच्छा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed