{"_id":"677e43876a21d92a58033728","slug":"tripti-dimri-is-out-of-aashiqui-3-with-kartik-aaryan-now-which-actress-face-will-be-seen-in-film-2025-01-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aashiqui 3: तृप्ति डिमरी हो गईं 'आशिकी 3' से बाहर? अब कार्तिक आर्यन के साथ दिखेगा किस अभिनेत्री का रोमांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aashiqui 3: तृप्ति डिमरी हो गईं 'आशिकी 3' से बाहर? अब कार्तिक आर्यन के साथ दिखेगा किस अभिनेत्री का रोमांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की 'आशिकी 3' लगातार पीछे होती जा रही है। फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु कार्तिक आर्यन के साथ एक नई लव स्टोरी पर काम कर रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि तृप्ति डिमरी फिल्म 'आशिकी 3' से बाहर हो गई हैं।
2 of 4
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
आशिकी 3 से बाहर हुईं तृप्ति डिमरी
मिड डे की रिपोर्ट की मानें तो तृप्ति डिमरी के इस प्रोजेक्ट में आने के बाद फिल्म को रोक दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक तृप्ति डिमरी आशिकी 3 का हिस्सा नहीं होंगी। वहीं, अनुराग बसु अब नई जोड़ी की इस फिल्म में दिखाने वाले हैं। तृप्ति डिमरी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित थीं, हालांकि अब ऐसा नहीं होने वाला है। कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में कोई नया चेहरा नजर आ सकता है।
3 of 4
तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri
विवादों में आ गई 'आशिकी 3'
तृप्ति डिमरी की फिल्म आशिकी 3 इन दिनों विवादों में घिरी है। फिल्म को डिमरी ने पिछले साल फिल्म के लिए कुछ दिनों की शूटिंग की थी। यह एक मुहूर्त शॉट होना था। डिमरी के जाने के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस फिल्म में भूषण कुमार और मुकेश भट्ट द्वारा निर्मित किया जाना था, लेकिन निर्माताओं के बीच झगड़े के बाद यह चर्चा आगे नहीं बढ़ पाई।
अब है नए चेहरे की तलाश
खबरों की मानें तो तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन के साथ जनवरी महीने के अंत में या फरवरी के पहले सप्ताह में मुंबई में शुरू होगी। तृप्ति डिमरी के बाहर होने के बाद मुख्य अभिनेत्री की भूमिका के लिए कास्टिंग प्रक्रिया चल रही है। 2013 में रिलीज़ हुई आशिकी की दूसरे सीक्वल में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी को देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।