फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triptii Dimri: क्या रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग तृप्ति मना रही हैं छुट्टियां? एक जैसी वीडियो सोशल मीडिया पर की पोस्ट

Tue, 31 Dec 2024 12:53 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 31 Dec 2024 12:53 AM IST
सार

तृप्ति डिमरी इन दिनों एक्टिंग से दूर फिनलैंड के सर्द मौसम को एंज्वॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस की वैकेशन की कुछ सोशल मीडिया पोस्ट इस तरफ भी इशारा कर रही हैं कि फिनलैंड में वह अकेली नहीं हैं। 

विज्ञापन
Triptii Dimri And Rumored Boyfriend Sam Merchant Posting Similar Video of Finland Holiday Again
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri

इन दिनों तृप्ति डिमरी फिनलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। वह अपनी इस वैकेशन की फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। लेकिन कुछ लोगों ने गौर किया है कि वह इस वैकेशन पर अकेली नहीं हैं। हाल ही में तृप्ति ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक वीडियो पोस्ट किया, कुछ वैसा ही वीडियो सैम मर्जेंट की इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी नजर आया। इससे तृप्ति और सैम मर्जेंट के रिलेशनशिप में होने की अफवाह सच साबित होती दिख रही है। 

Triptii Dimri And Rumored Boyfriend Sam Merchant Posting Similar Video of Finland Holiday Again
फिनलैंड में वैकेशन एंज्वॉय करतीं तृप्ति - फोटो : इंस्टाग्राम-@tripti_dimri

बर्फ को एंज्वॉय करती दिखीं तृप्ति 
तृप्ति डिमरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गिरती हुई बर्फ को एंज्वॉय करती दिखीं। साथ ही इस एक्ट्रेस ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा- ‘आज ऐसा महसूस हो रहा है कि मेरी जिंदगी का यह सबसे खूबसूरत पल है। बर्फ और ढेर सारी मुस्कुराहटें।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)


 

Triptii Dimri And Rumored Boyfriend Sam Merchant Posting Similar Video of Finland Holiday Again
सैम मर्चेंट की इंस्टाग्राम स्टोरी का वीडियो ग्रैब - फोटो : इंस्टाग्राम-@sam__merchant

सैम मर्चेंट ने भी शेयर किया तृप्ति जैसा वीडियो 
जिस तरह से तृप्ति बर्फ के साथ खेलती हुई दिखीं, वैसी ही वीडियो सैम मर्चेंट के इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी नजर आई। वह भी बर्फ के साथ खेलते हुए दिखे और कोई उनकी वीडियो को रिकॉर्ड कर रहा था। तृप्ति और सैम मर्चेंट की लोकेशन दोनों वीडियो में एक जैसी नजर आ रही है।

Abhishek Chaubey: निर्देशक अभिषेक चौबे का खुलासा, फिल्म ‘इश्किया’ की स्टार कास्ट पहले बिल्कुल अलग थी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Triptii Dimri And Rumored Boyfriend Sam Merchant Posting Similar Video of Finland Holiday Again
तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम

एक जैसी लोकेशन आई नजर 
फिनलैंड की कई और लोकेशन की तस्वीरें भी सैम मर्चेंट और तृप्ति डिमरी के इंस्टाग्राम पर देखी जा सकती हैं। दोनों ने एक जैसी फोटो क्लिक करके, अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा कर रखी हैं। लेकिन दोनों में से कोई भी एक-दूसरे के वीडियो और फोटो में दिख नहीं रहा है। इस तरह से कहीं ना कहीं तृप्ति और सैम मर्चेंट अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाकर रखना चाहते हैं।

OTT This Week: थ्रिलर के तड़के के साथ इस हफ्ते होगा 'गुनाह' का पर्दाफाश, ओटीटी पर धूम मचाएंगे ये फिल्में-सीरीज 

 

विज्ञापन
Triptii Dimri And Rumored Boyfriend Sam Merchant Posting Similar Video of Finland Holiday Again
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri

तृप्ति की अगले साल आने वाली फिल्म 
अगले साल तृप्ति डिमरी फिल्म ‘धड़क 2’ में नजर आएंगी। साल 2024 में भी तृप्ति का करियर ग्राफ शानदार रहा है। इस साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हुईं, ‘बैड न्यूज’ और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ और ‘भूल भुलैया 3’ हैं। तीनों ही फिल्मों को अच्छा रेस्पॉन्स मिला। साथ ही तृप्ति इस साल मोस्ट सर्च एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed