फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV TRP: टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' ने फिर बाजी मारी, 'उड़ने की आशा' की रेटिंग में गिरावट; जानें बाकी शोज का हाल

Thu, 30 Jan 2025 10:50 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 30 Jan 2025 10:50 PM IST
सार

टीवी शोज और उनकी टीआरपी को लेकर अक्सर बात होती है। इस हफ्ते की टॉप 30 शोज की रेटिंग सामने आई है। इस लिस्ट में अनुपमा ने फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है।  

विज्ञापन
TRP This Week Anupamaa in First Position Udne ki Aasha is in second know about all top 30 Tv Shows
सीरियल 'अनुपमा', 'उड़ने की आशा' और 'एडवोकेटड अंजलि अवस्थी' - फोटो : इंस्टाग्राम
हर हफ्ते टीवी सीरियल की टीआरपी लिस्ट ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) द्वारा जारी की जाती है। हाल ही में एक टीआरपी लिस्ट जारी हुई है। इस लिस्ट में अनुपमा ने फिर से बाजी मार ली है। आइए आपको बताते हैं पिछली बार पहले नंबर पर बने रहे शो उड़ने की आशा का क्या हाल है। साथ ही बताते हैं इस लिस्ट में टॉप 30 में किन शोज के नाम शामिल हैं। 

 
TRP This Week Anupamaa in First Position Udne ki Aasha is in second know about all top 30 Tv Shows
रूपाली गांगुली-अलीशा परवीन - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपमा फिर आई टॉप पर
टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर अनुपमा आ गई हैं। यह सीरियल उड़ने की आशा की सीट पर कब्जा कर फिर टॉप पर आ गया है। रुपाली गांगुली के शो अनुपमा को इस लिस्ट में 2.5 रेटिंग मिली है।
TRP This Week Anupamaa in First Position Udne ki Aasha is in second know about all top 30 Tv Shows
सीरियल उड़ने की आशा - फोटो : सोशल मीडिया
उड़ने की आशा एक पायदान नीचे
टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर सीरियल ‘उड़ने की आशा’ है, यह सीरियल पिछले कुछ हफ्तों से टॉप पर बना हुआ था, हालांकि शो अब एक पायदान खिसककर नीचे आ गया है। इस बार ‘उड़ने की आशा’ सीरियल की टीआरपी 2.4 रही है। सीरियल में लीड रोल में कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
TRP This Week Anupamaa in First Position Udne ki Aasha is in second know about all top 30 Tv Shows
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे पायदान पर है ये शो
गुम है किसी के प्यार में शो लगातार पिछले कई हफ्तों से तीसरे नंबर पर बना हुआ है। टीवी शो को 2.2 रेटिंग मिली है। वहीं, चौथे नंबर पर एडवोकेट अंजलि अवस्थी है, इसे 2.2 की टीआरपी मिली है। इसी के साथ ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ पांचवें नंबर है। इस बार इस सीरियल को 2.2 की टीआरपी मिली है।
विज्ञापन
TRP This Week Anupamaa in First Position Udne ki Aasha is in second know about all top 30 Tv Shows
टीवी के टॉप 30 शोज - फोटो : अमर उजाला
टॉप 10 में शामिल हैं ये शोज
इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में छठे नंबर पर 'बिग बॉस', सातवें नंबर पर 'मंगल लक्ष्मी' और आठवें नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जैसे शोज रहे। वहीं, इस फेहरिस्त में नौवें नंबर पर 'झनक' और दसवें नंबर पर 'परिणीति' ने अपना स्थान बनाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed