फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 14: अनुपमा फिर बना नंबर वन, नागिन 6 का जादू पड़ा फीका; जानिए लिस्ट में कौन सा शो किस पायदान पर

Thu, 14 Apr 2022 06:22 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 06:22 PM IST
विज्ञापन
TRP Week 14: Anupamaa Holds Number One Rank In Trp List top five show Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Imlie
टीआरपी लिस्ट - फोटो : social media

फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरह टीवी जगत में टीआरपी रेटिंग शो और उसके कलाकारों के लिए बहुत मायने रखती है। टीवी पर प्रसारित होने वाले शोज के मेकर्स के साथ ही कलाकारों और इनके दर्शकों को भी बेसब्री से टीआरपी लिस्ट का इंतजार रहता है। दर्शक भी ये जानने को उत्सुक रहते हैं कि उनका पसंदीदा सीरियल इस लिस्ट में किस पायदान पर है। 14 वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट भी सामने आ चुकी है और स्टार प्लस का मशहूर धारावाहिक अनुपमा एक बार फिर लिस्ट में टॉप पर है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन सा सीरियल रहा किस पायदान पर और कौन हुआ टॉप फाइव से बाहर।

TRP Week 14: Anupamaa Holds Number One Rank In Trp List top five show Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Imlie
अनुपमा में रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा
स्टार प्लस के शो अनुपमा में इस समय अनु और अनुज की शादी की तैयारियां चल रही हैं और दर्शकों को ये फेज काफी पसंद आ रहा है, क्योंकि उनकी फेवरेट जोड़ी की शादी होने वाली है। इस बार की टीआरपी लिस्ट में भी अनुपमा ने अपनी जगह नंबर वन पर हासिल कर ली है।

TRP Week 14: Anupamaa Holds Number One Rank In Trp List top five show Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Imlie
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में ने एक बार फिर से टीआरपी लिस्ट में दूसरा स्थान बरकरार है। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के इस शो ने बीते कई समय से लिस्ट में अपनी जगह पक्की की हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Week 14: Anupamaa Holds Number One Rank In Trp List top five show Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Imlie
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया

ये है चाहतें
इस बार सीरीयल ये है चाहतें ने भी टॉप फाइव में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह शो टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान को हासिल करने में कामयाब रहा।
 

विज्ञापन
TRP Week 14: Anupamaa Holds Number One Rank In Trp List top five show Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Imlie
इमली - फोटो : सोशल मीडिया

इमली
पिछले हफ्ते इमली सीरियल की टीआरपी में कुछ गिरावट देखने को मिली थी और ये शो नंबर तीन से चार पायदान पर आ गया था, फिलहाल इस बार भी 14 वें हफ्ते की लिस्ट में चौथे स्थान पर ही काबिज है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed