सब्सक्राइब करें

TRP Week 25: अनुपमां का दबदबा कायम, इंडियन आइडल की टॉप- 5 में शानदार वापसी, देखें लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 01 Jul 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
TRP Week 25 ghum hai kisikey pyaar meiin anupamaa to imlie indian idol tarak mehta ka ooltah chashmah trp list
अनुपमां-इंडियन आइडल-12 - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल की 25वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया टीआरपी लिस्ट जारी की है। पिछली बार की तरह इस हफ्ते कुछ उन्हें चर्चित शोज को लिस्ट में जगह मिली है। इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि इस हफ्ते कौन से सीरियल ने दर्शकों का ज्यादा मनोरंजन किया है और किस सीरियल की रेटिंग कम हुई है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने टॉप पर बनाई अपनी जगह और कौन सा शो रहा सबसे नीचे। इसके साथ ही बताएंगे आपको कि किस धारावाहिक में क्या चल रहा है मजेदार।


अनुपमां 
नई टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर अनुपमां शो पहले स्थान पर अपना कब्जा जमाए रखने में कामयाब रहा है। पिछले हफ्ते भी इसे लिस्ट में पहला ही स्थान मिला था। हालांकि पिछले कुछ समय में कहानी में आए बदलाव को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया था और टीआरपी में ये शो पीछे चला गया था। काव्या अब पूरे शाह परिवार को मोहरा बनाने में लगी है। अनुपमां से बदला लेने के लिए वो परिवार के लोगों को आपस में लड़ाने-भिड़ाने में लग गई है, ऐसे में अनुपमां पूरी तरह बिखरती नजर आ रही है। अब लगता है कि अनुपमां काव्या के आगे हार मान लेगी। बीते एपिसोड में दिखाया गया कि काव्या किंजल को अनुपमां के खिलाफ भड़काती है और उसे घर के कामों को करने से रोकती है। 
Trending Videos
TRP Week 25 ghum hai kisikey pyaar meiin anupamaa to imlie indian idol tarak mehta ka ooltah chashmah trp list
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Instagram
गुम है किसी के प्यार में 

टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज है। 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों एक दिलचस्प मोड़ ले रहा है। धारावाहिक की कहानी सई (आयशा सिंह), विराट (नील भट्ट) और पाखी (एश्वर्या शर्मा) के लव ट्रायंगल पर आधारित है। इस शो में मेकर्स खूब सारा मसाला डाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
TRP Week 25 ghum hai kisikey pyaar meiin anupamaa to imlie indian idol tarak mehta ka ooltah chashmah trp list
इमली - फोटो : इंस्टाग्राम
इमली 

इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इमली सीरियल तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। स्टार प्लस के सीरियल इमली की कहानी नया मोड़ लेगी। शो में इमली, आदित्य और मालिनी की लव स्टोरी दर्शकों को बांधे हुए है। कहानी में आ रहे ट्विस्ट सबका खूब दिल जीत रहे हैं। वहीं, शिल्पा शेट्टी, अनुराग बासु, गीता कपूर द्वारा जज किया जा रहा डांस रियलिटी शो इस बार तीसरे स्थान पर है।

TRP Week 25 ghum hai kisikey pyaar meiin anupamaa to imlie indian idol tarak mehta ka ooltah chashmah trp list
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : instagram: amitbhattmkoc
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
टीवी के लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीआरपी लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है। हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया है कि पोपटलाल और भारती काला बाजारियों के चंगुल में हैं जैसे ही उनकी पोल खुली उन्हें दवा की कालाबाजारी करने वालों ने किडनैप कर लिया है। और कहीं बंधक भी बना लिया है। जेठालाल, बाघा और बापूजी उन्हें ढूंढ ही रहे थे कि इंस्पेक्टर चालू पांडे भी रिसोर्ट पहुंच गए और अब सब मिलकर उन दोनों को हर जगह ढूंढ रहे हैं। लेकिन उनका कोई अता पता नहीं है।
विज्ञापन
TRP Week 25 ghum hai kisikey pyaar meiin anupamaa to imlie indian idol tarak mehta ka ooltah chashmah trp list
इंडियन आइडल 12 - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन आइडल 12

सोनू कक्कड़, हिमेश रेशमिया के रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 ने टीआरपी लिस्ट में शानदार एंट्री ली है। बीते कई हफ़्तों से ये शो टीआरपी टॉप-5 से बाहर था। लेकिन इंडियन आइडल टीवी शो कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सी में घिरे होने के बावजूद भी टीआरपी में पांचवां स्थान बनाने में कामयाब रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed