सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार और कियारा की 'लक्ष्मी बॉम्ब' की ओटीटी पर रिलीज का काउंटडाउन शुरू, जानिए इस खबर का सच

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 08 May 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Truth of Akshay Kumar and Kiara Advani starrer Laxmmi Bomb to release on Disney Plus Hotstar
Laxmmi Bomb - फोटो : Twitter

दक्षिण भारतीय सिनेजगत में ये हफ्ता लफ्फाजी वाली पत्रकारिता के खिलाफ सितारों का मोर्चा खुलने के लिए जाना जाएगा। फिल्म अर्जुन रेड्डी और डियर कॉमरेड के अभिनेता अर्जुन देवराकोंडा अपने खिलाफ मनगढ़ंत खबरें चलाने वाले न्यूज पोर्टल्स के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दे चुके हैं। लगता है अब बारी हिंदी सिनेमा के बारे में लिखने वाले पोर्टल्स की है। 

Trending Videos
Truth of Akshay Kumar and Kiara Advani starrer Laxmmi Bomb to release on Disney Plus Hotstar
laxmmi bomb - फोटो : social media

कोरोना वायरस के चलते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों के रिलीज होने की चर्चा गहराती जा रही है। सिनेमा पर लिखने वाले कुछ पोर्टल्स पर ऐसी अटकलें लग रही हैं कि अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' जून में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकती है। यहां तक बताया जा रहा है कि फिल्म निर्माताओं और डिज्नी प्लस हॉटस्टार के बीच लंबी बातचीत के बाद सर्वसम्मति से ये फैसला हो भी चुका है। फिल्म की शूटिंग फरवरी में पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। निर्देशक राघव लॉरेंस फिल्म की एडिट और पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़े काम को हैदराबाद में पूरा करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Truth of Akshay Kumar and Kiara Advani starrer Laxmmi Bomb to release on Disney Plus Hotstar
Laxmmi Bomb - फोटो : amar ujala

इन अटकलों की आधिकारिक पुष्टि के लिए जब अमर उजाला ने फिल्म की निर्माता कंपनियों में एक फॉक्स स्टार स्टूडियो से संपर्क किया तो उन्होंने ऐसी किसी भी खबर की पुष्टि करने से मना कर दिया। उनके अनुसार ऐसी अटकलें सिर्फ मीडिया में चल रही है लेकिन आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। भविष्य में क्या कोई ऐसा कदम उठाया जा सकता है? इस सवाल पर कंपनी कुछ भी कहने से बच रही है। अक्षय कुमार ने हिंदी फिल्मों में  हाल के बरसों में न सिर्फ अपनी साख मजबूत की है बल्कि वह इंडस्ट्री के सबसे कमाऊ स्टार भी हैं। फिल्म एक्सपर्ट मानते हैं कि ऐसे में सबसे पहले उनकी ही फिल्म का ओटीटी पर जाना उनकी ब्रांडिंग पर बड़ा धब्बा हो सकता है।

Truth of Akshay Kumar and Kiara Advani starrer Laxmmi Bomb to release on Disney Plus Hotstar
राघव के साथ अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत में डिजनी इंडिया ने फॉक्स स्टार स्टूडियो से लेकर स्टार के ओटीटी हॉटस्टार तक का अधिग्रहण कर लिया है। ऐसे में फिल्म अगर ओटीटी पर यानी कि डिज्नी हॉटस्टार पर जाती भी है तो किसी को कोई पैसा देने की यहां जरूरत दिखती नहीं है क्योंकि ये घर की फिल्म घर के ही ओटीटी पर ही रिलीज करने जैसा होगा। हां, अक्षय कुमार भी चूंकि फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और इन दिनों वह ज्यादातर फिल्में वही करती हैं जिनके मुनाफे में उनकी भागीदारी तय हो। ओटीटी के प्रवक्ता कह रहे हैं कि इस तरह की कोई भी जानकारी उनके पास नहीं है। जबकि अंदरखाने के सूत्र बताते हैं कि पूरा मामला इस बात पर अटका है कि फिल्म अगर ओटीटी पर रिलीज होती है तो अक्षय कुमार को कितने रुपये मिलते हैं। वह इस फिल्म से कम से कम सौ-सवा सौ करोड़ के मुनाफे की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

विज्ञापन
Truth of Akshay Kumar and Kiara Advani starrer Laxmmi Bomb to release on Disney Plus Hotstar
Akshay Kumar and Kiara Advani - फोटो : instagram

बताया जा रहा है कि फॉक्स स्टार को अपनी ही सहयोगी कंपनी स्टार प्लस को ही इसके सैटेलाइट राइट्स देने हैं। तो फॉक्स स्टार, हॉटस्टार और स्टार प्लस में डील जैसा ज्यादा कुछ खास होना नहीं है। बस तय ये होना है कि अक्षय कुमार को कितने रुपये देकर इस बात के लिए मना लिया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed