पुलवामा हमले के बाद जहां एक तरफ पूरा देश आहत हैं, वहीं दूसरी ओर अब पाकिस्तान पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। एक बार फिर से पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने की मांग तेज हो गई है। इस मामले पर म्यूजिक कंपनी टीसीरीज ने गंभीरता दिखाई है। टीसीरीज ने पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम के गाने को अनलिस्ट कर दिया है।
पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर पहला बड़ा एक्शन, आतिफ असलम के गाने को हटाया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतिफ असलम के गाने 'सिंगल बारिशे' को टीसीरीज ने यूट्यूब पर 12 फरवरी रिलीज किया था। पुलवामा हमले के दूसरे दिन ही म्यूजिक कंपनी अपने यूट्यूब चैनल से इस गाने को अनलिस्ट कर दिया। किसी भी वीडियो को अनलिस्ट करने पर यह यूट्यूब के सर्च रिजल्ट्स में दिखाई नहीं देती है। यूजर इसे तभी देख सकता है जब उनके पास वीडियो का लिंक हो। इसके अलावा उस वीडियो के देखने के लिए उसे उस यूट्यूब चैनल पर जाना पड़ता है जिससे वो वीडियो अपलोड किया गया हो।
In reply to numerous questions.
— Arko Pravo Mukherjee (@ArkoPravo19) February 16, 2019
I'm shocked & angered by recent terror attacks & Demand justice like every Indian. Nothing is more important than National Integrity.
Hence my last release #Baarishein is taken down in less than 48 hours. #StandwithForces @TSeries#JaiHind
Tremendous, #Atifaslam latest romantic track #baarishen touches millions of hearts successfully crossed #10million+ views on YouTube in just 2 days.The shocking news is #2nd day higher than #1st day ......
— Asif Solangi (@solangia00) February 15, 2019
13th Feb #4million views,
14th Feb #6million views.
#Baarishein On loop 💔#AtifAslam @itsaadee
— Faizan Khn (@MainFaizanKhn) February 13, 2019
पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर टीसीरीज के मालिक भूषण कुमार ने अपनी संवेदना ट्विटर पर व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा- कश्मीर में सीआरपीएफ सैनिकों पर हुआ हमला बेहद परेशान वाला है। इसमें कोई गौरव नहीं है। मैं उन घायल सैनिकों के लिए प्रार्थना करता हूं जो अपने जीवन के लिए लड़ रहे हैं।
The attack on CRPF soldiers in Kashmir is extremely disturbing to say the least. There is no glory in this. Right now one can only think of the families of the martyred and pray for those injured soldiers who are fighting for their lives.