रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कर सिनेमाघरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। होली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों के साथ आम जनता ने भी पूरे अंकों के साथ पास कर दिया है। यही वजह है कि फिल्म टिकट खिड़की पर जमकर कलेक्शन कर रही है। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।
TJMM Box Office Collection: 'तू झूठी मैं मक्कार' ने फिर पकड़ी रफ्तार, 12वें दिन किया इतने करोड़ का कारोबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक लव रंजन की इस रोमांटिक-कॉमेडी में रणबीर के साथ श्रद्धा कपूर ने भी लीड रोल निभाया हैै। दोनों की केमिस्ट्री लोगो को खूब पसंद आ रही है। यह पहला मौका है जब दोनों ने साथ किसी फिल्म में काम किया है। बता दें कि लव इससे पहले सोनू के टीटू की स्वीटी और प्यार का पंचनामा जैसी रॉम-कॉम फिल्में बना चुके हैं। इन फिल्मों ने कमाई के मामले में भी अच्छा प्रदर्शन किया था।
Abu Rozik: एमसी स्टैन और अब्दु की दोस्ती में आई दरार, छोटे भाईजान ने रैपर को लेकर कह दी यह बड़ी बात
तू झूठी मैं मक्कार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार बिजनेस करते हुए टिकट खिड़की पर 92.31 करोड़ बटोर डाले थे। वहीं, 10वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ 64 लाख और 11वें दिन छह करोड़ तीन लाख का बिजनेस किया था।
Sonali Kulkarni : माफी मांगने के बाद सोनाली को मिला नेटिजंस का सपोर्ट, यूजर्स बोले- भीड़ के आगे मत झुकना
अब फिल्म के दूसरे रविवार का भी कलेक्शन सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 12वें दिन एक फिर से उछाल लेते हुए सात करोड़ 60 लाख का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब 109.58 करोड़ हो गया है। ज्विगाटो और मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे की रिलीज के बावजूद फिल्म के कलेक्शन पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। अजय देवगन की भोला के रिलीज से पहले तक फिलहाल फिल्म की कमाई का रास्ता बिल्कुल साफ नजर आ रहा है।
Salman Khan: सलमान खान को मिला धमकी भरा ई-मेल, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
तू झूठी मैं मक्कार के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के अलावा अनुभव बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर ने भी अहम रोल अदा किया है। डेब्यू फिल्म में बोनी की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है। इसके बाद रणबीर जल्द ही एनिमल में ग्रे शेड किरदार निभाते हुए दिखेंगे।
Filmy Wrap: KKK 13 में नजर आएंगी अंजलि और नाटू-नाटू पर जमकर थिरके प्रभुदेवा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें