बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लड़कियों के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और उन्हें आलसी बताया था। इसके बाद से वह लगातार ट्रोल हो रही हैं। ट्रोलिंग के बाद अब सोनाली ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है और एक बयान जारी किया। हालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर्स सोनाली का सपोर्ट कर रहे हैं और उससे कहा कि उसे किसी भी चीज के लिए खेद महसूस करने की जरुरत नहीं है।
Sonali Kulkarni : माफी मांगने के बाद सोनाली को मिला नेटिजंस का सपोर्ट, यूजर्स बोले- भीड़ के आगे मत झुकना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर अभिनेत्री को काफी लोगों का सपोर्ट मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा,' सोनाली, न केवल अपने मन की बात कहने के लिए ,बल्कि जमीनी हकीकत क्या है यह बताने के लिए धन्यवाद। ऐसा करने के लिए हिम्मत चाहिए होती है और आपको ऐसा करते हुए देखकर बहुत खुशी होती है। भगवान भला करे!'
वहीं, एक दूसरे ट्विटर यूजर ने लिखा, 'भीड़ के आगे कभी मत झुकना! लोग इसे कमजोरी के रूप में देखते हैं। उसने जो कहा उसमें कुछ भी गलत नहीं है।' एक अन्य ट्विटर यूजर ने उनके सपोर्ट में कहा , 'आपने जो कहा वह सही था और आपने इस लेख में भी बहुत संयम बनाए रखा है। एक स्टैंड की आवश्यकता थी। सभी पुरुष आपके शब्दों के लिए पूरी तरह से ऋणी हैं।'
दरअसल, एक इवेंट में सोनाली ने कहा था, 'भारत में बहुत सी महिलाएं आलसी होती हैं। वे एक ऐसा बॉयफ्रेंड या पति चाहती हैं, जिसके पास बहुत अच्छी नौकरी हो, जिसके पास एक घर हो और जिसे नियमित वेतन वृद्धि का आश्वासन हो। बीच-बीच में महिलाएं अपने लिए स्टैंड बनाना भूल जाती हैं।
उन्होंने कहा था कि महिलाएं पता नहीं क्या करेंगी। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि अपने घरों में ऐसी महिलाओं को पालें जो खुद के लिए सक्षम हैं और कमा सकती हैं, जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाने लगा था। इसके चलते सोनाली ने इस विवादित टिप्पणी लिए माफी मांगी थी।
यह भी पढ़ें- Sonali Kulkarni: सोनाली ने महिलाओं को 'आलसी' कहने पर मांगी माफी, वीडियो वायरल होने पर बुरी तरह हुई थीं ट्रोल