फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान खान को मिला धमकी भरा ई-मेल, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sun, 19 Mar 2023 08:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 19 Mar 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Received Threat on Email registered FIR against Lawrence Bishnoi, Goldy Brar and Mohit Garg
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और एक मोहित गर्ग के खिलाफ अभिनेता सलमान खान को शनिवार को कथित रूप से धमकी भरा ईमेल भेजने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत अभिनेता के मैनेजर और करीबी दोस्त प्रशांत गुंजालकर ने की थी। 


Janhvi Kapoor: ग्लैमरस भूमिकाएं निभाना चाहती हैं जान्हवी कपूर, बोलीं- कब से कर रही हूं ऐसे रोल का इंतजार

Salman Khan Received Threat on Email registered FIR against Lawrence Bishnoi, Goldy Brar and Mohit Garg
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर को यह मेल लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू के बाद आया है, जिसमें गैंगस्टर ने खुलेआम सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी। टीवी चैनल को दिए इस साक्षात्कार में लॉरेन्स ने कहा था कि उनके जीवन का एकमात्र  लक्ष्य एक्टर को जान से मारना है।
Star Kids Trolling: ट्रोलिंग के शिकार हो चुके हैं ये स्टारकिड्स, कोई कपड़ों तो कोई फिगर के चलते रहा निशाने पर
 
Salman Khan Received Threat on Email registered FIR against Lawrence Bishnoi, Goldy Brar and Mohit Garg
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बांद्रा पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, धमकी भरा मेल अभिनेता के कार्यालय द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ईमेल आईडी पर शनिवार दोपहर को भेजा गया था। मोहित गर्ग की आईडी से भेजे गए ईमेल में कहा गया है, “गोल्डी भाई (गोल्डी बराड़) को बात करनी है तेरे बॉस सलमान से। इंटरव्यू (लॉरेंस बिश्नोई) देखा ही लिया होगा उसने। शायद नहीं देखा हो तो बोल देना कि देख लेगा। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा देना, फेस टू फेस करना हो तो वो बता देना। अभी टाइम रहते सूचित कर दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।”
Zwigato BO Collection: फैंस को नहीं पसंद आया कपिल का इमोशनल ड्रामा, संडे को ज्विगाटो ने किया महज इतना कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Received Threat on Email registered FIR against Lawrence Bishnoi, Goldy Brar and Mohit Garg
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

ईमेल मिलने के बाद गुंजालकर ने बांद्रा पुलिस से संपर्क किया। उनकी शिकायत के आधार पर बिश्नोई, बराड़ और गर्ग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस बारे में बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'इन धमकियों के आधार पर सरकार ने हाल ही में अभिनेता की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। वह पहले भी बिश्नोई गिरोह के राडार पर रहे हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"
Mukesh Chhabra: मुकेश छाबड़ा ने बांधे सलमान की तारीफों के पुल, कहा- इतने बड़े स्टार होने के बाद भी 1BHK...

विज्ञापन
Salman Khan Received Threat on Email registered FIR against Lawrence Bishnoi, Goldy Brar and Mohit Garg
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब अभिनेता को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले पिछले साल जून में अभिनेता के पिता सलीम खान को एक चिट्ठी मिली थी, जिसमें सलमान को मूसेवाला की तरह मारने की बात कही गई थी।  उस मामले में अभिनेता की शिकायत पर केस भी दर्ज किया गया था।
Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने लंदन में मनाया अपना पहला मदर्स डे, पति आनंद ने शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed