तू झूठी मैं मक्कार लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। रणबीर और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला है। यही वजह है कि फिल्म टिकट खिड़की पर लगातार झंडे गाड़ रही है। हालांकि, 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। आइए जानते हैं कि इसने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
TJMM Box Office Collection: तू झूठी मैं मक्कार की रफ्तार पड़ी धीमी, 13वें दिन फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमांटिक कॉमेडी फिल्में बनाने में महारथ रखने वाले लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का सिनेमाघरों में प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है। फिल्म में रणबीर और श्रद्धा ने एक साथ पहली बार काम किया है। दर्शकों को दोनों की कॉमिक टाइमिंग और केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है।
Hera Pheri 4 : कानूनी पचड़े में फंसी 'हेरा फेरी 4', टी-सीरीज ने फिल्म के मेकर्स को भेजा नोटिस
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो तू झूठी मैं मक्कार ने एक्सटेंडेड वीक में 92.31 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अपने दूसरे वीकएंड में फिल्म 16.83 करोड़ का बिजनेस किया है। इस बीच फिल्म अब सोमवार के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे मंडे को दो करोड़ 30 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही अब फिल्म का कुल कलेक्शन 111.44 करोड़ हो गया है।
Celebs Step Children: इन सितारों ने सौतेले बच्चों को दिया सगे जितना प्यार, बॉन्डिंग से कायम की मिसाल
बता दें कि ज्विगाटो और मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के रिलीज के बावजूद यह फिल्म टिकट खिड़की पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। माना जा रहा है कि भोला की रिलीज तक फिल्म की अच्छी कमाई का रास्ता बिल्कुल साफ है। अजय देवगन की यह फिल्म 31 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Shilpa Shetty: जब शिल्पा शेट्टी ने खोल दी थी अक्षय कुमार की पोल, लगाया था यह गंभीर आरोप
तू झूठी मैं मक्कार के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के अलावा अनुभव बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर ने भी अहम रोल अदा किया है। डेब्यू फिल्म में बोनी की एक्टिंग को खूब तारीफें मिल रही हैं। इसके बाद रणबीर जल्द ही एनिमल में ग्रे शेड किरदार निभाते हुए दिखेंगे।
Jubilee: 'जुबली' से सामने आया अदिति राव हैदरी का फर्स्ट लुक, सुमित्रा कुमारी बन सोशल मीडिया पर छाईं अभिनेत्री