फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TJMM prediction: पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगी रणबीर-श्रद्धा की फिल्म! पहले दिन कितनी कमाई करेगी तू झूठी मैं मक्कार?

Tue, 07 Mar 2023 05:18 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 07 Mar 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Prediction Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor starring film day 1 Collection
'तू झूठी मैं मक्कार' - फोटो : social media

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' होली के अवसर पर रिलीज होने वाली है। रणबीर और श्रद्धा जोरों-शोरों से इस फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हैं। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए रणबीर और श्रद्धा पहली बार स्क्रीन पर एक-साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर भी दर्शकों के बीच खूब धूम मचा रहा है। अब देखते है कि यह फिल्म पहले दिन दर्शकों के बीच कितनी कमाई करने में कामयाब होती है।

Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Prediction Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor starring film day 1 Collection
'तू झूठी मैं मक्कार' - फोटो : social media

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म  'तू झूठी मैं मक्कार' के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे लगभग 50 से 70 करोड़ रुपये में बनाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले दिन 'तू झूठी मैं मक्कार' करीब 5 से 7 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म के लिए शानदार ओपनिंग मानी जाएगी। फिलहाल, बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' कमाई के मामले में परचम लहरा रही है।

Devoleena Bhattacharjee: शादी के बाद देवोलीना ने शाहनवाज संग मनाई पहली होली, वीडियो साझा कर लुटाया प्यार

Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Prediction Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor starring film day 1 Collection
'तू झूठी मैं मक्कार' - फोटो : social media

इससे पहले अक्षय की फिल्म ‘सेल्फी’ भी रिलीज हुई थी, जो उम्मीद के अनुसार अच्छी कमाई करने में कामयाब नहीं हुई थी। ओपनिंग डे पर फिल्म का कलेक्शन काफी सुस्त रहा, जिसने अक्षय के साथ-साथ निर्माताओं के सपनों पर भी पानी फेर दिया। 'सेल्फी' देखने के बाद यूजर्स को भी झटका लगा है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया।  

Lal Salaam: रजनीकांत की 'लाल सलाम' की शूटिंग शुरू, ऐश्वर्या की फिल्म में यह किरदार निभाएंगे थलाइवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Prediction Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor starring film day 1 Collection
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि  'तू झूठी मैं मक्कार' को लव रंजन ने लिखा और निर्देशित किया है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkar Box Office Prediction Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor starring film day 1 Collection
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर नजर आ रही हैं। इस नई ऑनस्क्रीन जोड़ी की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यह फिल्म आठ मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग अभी से होने लगी है, जिसे देखकर उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed