रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म में वह श्रद्धा कपूर के साथ पहली बार नजर आए हैं। फिलहाल, एक्टर इस फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एउन्होंने अपनी आगामी फिल्मों को लेकर कई बात कहीं। अपनी फिल्म एनिमल के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि इस फिल्म ने उन्हें महसूस कराया कि वह एक्टर के तौर पर अभी भी अपर्याप्त हैं जिसकी वजह से उन्हें इस फिल्म के लिए औरअधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिली।
Ranbir Kapoor: एनिमल में चुनौतियों से भरपूर था रणबीर का रोल, खुलासा करते हुए एक्टर बोले- इस फिल्म ने मुझे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा कि फिल्म में उनका किरदार ग्रे शेड का है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया है कि फिल्म में अभी 30 दिनों का काम बचा हुआ है। एक्टर ने कहा, '' यह मेरे लिए बिल्कुल नया है। इसमें पिता-पुत्र की कहानी देखने को मिलेगी। यह कुछ ऐसा है जो दर्शक मुझसे उम्मीद नही करते।''
RRR: 'नाटू-नाटू' गाने के कोरियोग्राफर प्रेम ने राजामौली को उनकी प्रशंसा के लिए दिया धन्यवाद, कहा- मुझ पर...
उन्होंने आगे बताया, "यह पूरी तरह से मेरे कंफर्ट जोन से बाहर की फिल्म है। एक अभिनेता के रूप में, इस तरह की चुनौतियां महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इसने मुझे वास्तव में झकझोर कर रख दिया। इसने मुझे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस फिल्म ने मुझे महसूस कराया कि मैं कितना अपर्याप्त हूं और एक निश्चित स्तर तक पहुंचने के लिए मुझे कितना काम करने की जरूरत है।"
Gumraah Teaser: आदित्य-मृणाल की 'गुमराह' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, अभिनेता के डबल रोल ने बढ़ाया क्रेज
बता दें कि फिल्म में रणबीर के अलावा रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन कबीर सिंह बना चुके संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इसे 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।
Bollywood Actresses: अमीर मर्दों को डेट करने पर जब इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को सुनने पड़े थे ताने
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' में होगी साई पल्लवी की एंट्री? इस रोल में नजर आएंगी अभिनेत्री