सब्सक्राइब करें

TJMM Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर तू झूठी मैं मक्कार की पकड़ कायम, आठवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 15 Mar 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Tu Jhooti Main Makkaar Box Office Collection Day Eight Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor Film Total Earnings
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मास्त्र के बाद अभिनेता रणबीर कपूर ने फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की है। यह लोगों को काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि फिल्म तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक टिकट खिड़की पर कितने करोड़ बटोर लिए हैं...


Ranbir Kapoor: क्या असल जिंदगी में भी 'मक्कार' थे रणबीर कपूर? बहन करीना को अभिनेता ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Tu Jhooti Main Makkaar Box Office Collection Day Eight Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor Film Total Earnings
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ दर्शकों का भी वाहवाही मिल रही है। 95 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपनी लागत वसूल करने के काफी करीब पहुंच चुकी है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इस फिल्म में पहली बार साथ आए हैं। दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। सिनेमाघरों में यह फिल्म अब तक लोगों को खींचने में कामयाब रही है।
Satish Kaushik: सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने डिलीट किया इंस्टा अकाउंट, आखिरी बार किया था यह पोस्ट

Tu Jhooti Main Makkaar Box Office Collection Day Eight Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor Film Total Earnings
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो होली के दिन रिलीज हुई तू झूठी मैं मक्कार ने पहले दिन 15.73 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, इसने दूसरे दिन 10.34 करोड़, तीसरे दिन 10.52 करोड़, चौथे दिन 16.57 करोड़, पांचवें दिन 17.08 करोड़, छठवें दिन छह करोड़ पांच लाख और सातवें दिन छह करोड़ दो लाख का बिजनेस किया था। 
Pooja Bhatt: 'जख्म' में अपनी दादी की भूमिका निभाने से डरती थीं पूजा भट्ट, अभिनेत्री ने अब किया वजह का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Tu Jhooti Main Makkaar Box Office Collection Day Eight Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor Film Total Earnings
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अब फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे बुधवार को पांच करोड़ साठ लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 87.91 करोड़ हो गया है। बता दें कि शुरुआती आंकड़ों की वजह से कलेक्शन में सुबह तक थोड़ा बहुत फेरबदल भी देखने को मिल सकता है। 
Kangana Ranaut: कंगना ने पूरी की चंद्रमुखी 2 की शूटिंग, राघव लॉरेंस की तारीफ में लिखा दिल छू लेने वाला नोट

विज्ञापन
Tu Jhooti Main Makkaar Box Office Collection Day Eight Ranbir Kapoor Shraddha Kapoor Film Total Earnings
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
तू झूठी मैं मक्कार के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के अलावा अनुभव बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर ने भी अहम रोल अदा किया है। इस फिल्म के बाद रणबीर जल्द ही एनिमल में नजर आएंगे। फिल्म में वह ग्रे शेड भूमिका निभाते दिखने वाले हैं। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं।
Alanna Panday: अलाना की संगीत में कयामत लगीं अनन्या, गौरी खान-किम शर्मा समेत इन सितारों ने लूटी महफिल
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed