फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Box Office Collection: 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, दर्शकों को तरसी 'खेल खेल में'

Wed, 04 Sep 2024 08:25 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 04 Sep 2024 08:25 AM IST
विज्ञापन
Tuesday Box Office Collection stree 2 khel khel mein latest earning and occupancy
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में हिंदी फिल्में 'स्त्री 2', 'खेल-खेल में' और 'वेदा' अपना दमखम दिखाने के लिए रिलीज हुईं। हालांकि, रिलीज के बाद ही नतीजे दिखने शुरू हो गए। जहां 'स्त्री 2' ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। तो वहीं, 'खेल-खेल में' और 'वेदा' की हालत खस्ता रही। वहीं, साउथ में 'डबल इस्मार्ट', 'तंगलान' और 'मिस्टर बच्चन' जैसी फिल्में रिलीज हुईं। हालांकि, कुछ फिल्में तो खराब प्रदर्शन के कारण सिनेमाघरों से हट चुकी हैं। आइए इन हालिया रिलीज फिल्मों के मंगलवार कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं- 

Tuesday Box Office Collection stree 2 khel khel mein latest earning and occupancy
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाई हुई है। फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन से ही साफ हो गया था कि यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी और कई रिकॉर्ड तोड़ेगी। इसने ऐसा कर भी दिखाया है। तकरीबन 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने कलेक्शन से बड़े-बड़े बजट की फिल्मों की कमाई को धूल चटा दी है। 

Tuesday Box Office Collection stree 2 khel khel mein latest earning and occupancy
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म की कहानी की बात करें तो इस बार चंदेरी गांव सिरकटे के आतंक का सामना कर रहा है। इसकी कहानी नीरेन भट्ट ने लिखी है। साथ ही इसे मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किया गया है। यह मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पांचवीं किस्त और साल 2018 की फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल है। 'स्त्री 2' ने अपनी रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 6.05 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 492.85 करोड़ रुपये हो गया है। 

Rishi Kapoor: ऋषि कपूर ने फिल्म 'बॉबी' से की थी अपने करियर की शुरुआत, पहली फिल्म से ही मिल गई थी प्रसिद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Box Office Collection stree 2 khel khel mein latest earning and occupancy
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी 100 करोड़ी फिल्म 'खेल खेल में' का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। अक्षय कुमार के साथ-साथ वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल, फरदीन खान और आदित्य सील जैसे सितारे भी फिल्म की लाज नहीं बचा पाए हैं। 'स्त्री 2' से पंगा लेने का अक्षय कुमार का विचार उन पर काफी भारी पड़ा है।

R G Kar Case: 'आर जी कर' मामले पर बंगाल के कलाकारों ने उठाया बड़ा कदम, राजकीय सम्मान लौटाने का किया एलान

विज्ञापन
Tuesday Box Office Collection stree 2 khel khel mein latest earning and occupancy
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

बीते कुछ सालों से बॉक्स ऑफिस पर निराशा का सामना करने वाले खिलाड़ी कुमार की उम्मीदें 'खेल खेल में' पर निर्भर थीं। हालांकि, यह उनकी सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। इटैलियन फिल्म 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' की आधिकारिक हिंदी रीमेक 'खेल खेल में' को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं, इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साफ हो गया है कि अक्षय कुमार के खाते में एक और फ्लॉप फिल्म जुड़ गई है। 'खेल खेल में' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 19 दिन में 29.80 करोड़ रुपये की कमाई की। इसने रिलीज के 20वें दिन महज 50 लाख रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका अब तक का कुल कलेक्शन 30.3 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed