फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर '12वीं फेल' की पकड़ बरकरार, 'लियो' ने भी दिखाया कमाल

Wed, 08 Nov 2023 08:57 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 08 Nov 2023 08:57 AM IST
सार

कहने को तो इन दिनों भई सिनेमाघरों कई फिल्में लगी हुई हैं। मगर इन फिल्मों के कारोबार की बात की जाए तो एक-दो को छोड़कर सबकी हालत खराब हो रखी है। 

विज्ञापन
Tuesday Box Office Report: 12th Fail Leo Aankh Micholi Tejas Movies Collection
12वीं फेल-लियो - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में हमेशा कोई न कोई फिल्में लगी ही रहती हैं। कहने को तो इन दिनों भी सिनेमाघरों कई फिल्में लगी हुई हैं। मगर इन फिल्मों के कारोबार की बात की जाए तो एक-दो को छोड़कर सबकी हालत खराब हो रखी है। इन फिल्मों के कलेक्शन में वीकएंड पर कुछ बढ़त देखी गई थी, लेकिन मंगलवार आते-आते इनकी हालत वापस से खस्ता हो गई है। इन फिल्मों की कमाई में एक बार फिर गिरावट आई है। वहीं कुछ फिल्मों का जलवा शुरुआत से ही बरकरार है। पहले से लगी दलपति विजय की फिल्म 'लियो' अच्छी कमाई कर रही है। वहीं, बहुत कम बजट में बनीं '12वीं फेल' भी सिनेमाघरों में पास हो गई है। इन फिल्मों ने मंगलवार की परीक्षा में कैसा प्रदर्शन किया? आइए जानते हैं... 
Tuesday Box Office Report: 12th Fail Leo Aankh Micholi Tejas Movies Collection
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'12वीं फेल'
विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' ने सोमवार को (11वें दिन) 1.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मगर, सोमवार के मुकाबले मंगलवार को फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को हालांकि, काफी पसंद किया जा रहा है। सिर्फ पांच करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अपने बजट के अनुसार काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार को (12वें दिन) '12वीं फेल' ने 12 लाख का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई अब 23.99 करोड़ रुपये है।
Tuesday Box Office Report: 12th Fail Leo Aankh Micholi Tejas Movies Collection
तेजस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'तेजस'
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत अभिनीत फिल्म 'तेजस' ने 27 अक्तूबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म को सर्वेश मेवाड़ा ने निर्देशित किया है। मगर, शुरुआत से ही इस फिल्म की हालत खस्ता चल रही है। चौथे दिन से ही इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमटी हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 12वें दिन (मंगलवार) को 'तेजस' ने सिर्फ 6 लाख रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म का कुल कारोबार अब तक सिर्फ 5.96 करोड़ रुपये तक ही पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report: 12th Fail Leo Aankh Micholi Tejas Movies Collection
लियो - फोटो : सोशल मीडिया
'लियो'
दलपति विजय और संजय दत्त की 'लियो' 19 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है। फिल्म ने 19वें दिन (सोमवार को) को 2.25 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, बीते दिन मंगलवार को इसकी कमाई में अच्छी खासी कमी आई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार 20वें दिन (मंगलवार को) 'लियो' ने 1.65 करोड़ रुपये कमाए और इसका कुल कारोबार अब 332.05 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
Tuesday Box Office Report: 12th Fail Leo Aankh Micholi Tejas Movies Collection
आंख मिचौली - फोटो : सोशल मीडिया
आंख मिचौली
परेश रावल और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'आंख मिचोली' का बॉक्स ऑफिस पर शुरु से ही हाल बेहाल है। यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब साबित हुई है। फिल्म 'आंख मिचोली' ने चौथे दिन (सोमवार) को 28 लाख रुपये का कारोबार किया था। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार पांचवें दिन (मंगलवार को) फिल्म ने 19 लाख रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म अब तक सिर्फ 1.53 करोड़ की ही कमाई कर पाई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed