फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Junaid Khan: ट्रांसवुमन की भूमिका में नजर आएंगे आमिर के लाडले जुनैद? डेब्यू फिल्म से नहीं इस किरदार का नाता

Wed, 08 Nov 2023 08:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 08 Nov 2023 08:53 AM IST
विज्ञापन
As Per Reports Aamir Khan son Junaid Khan to play transwoman in his play Strictly Unconventional
जुनैद खान-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रहे हैं। फिलहाल वह अपने एक किरदार को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, वह एक ट्रांसवुमन का रोल करते दिखेंगे। आमिर खान अलग-अलग किस्म की भूमिकाएं निभाते रहे हैं। अब उनके बेटे जुनैद भी पिता के नक्शे-कदम पर हैं। वैसे अगर आप सोच रहे हैं कि जुनैद यह किरदार किसी फिल्म में करने वाले हैं, तो ऐसा नहीं है। फिर कहां ट्रांसवुमन की भूमिका में नजर आएंगे आमिर के लाडले? आइए जानते हैं...

As Per Reports Aamir Khan son Junaid Khan to play transwoman in his play Strictly Unconventional
जुनैद खान - फोटो : Instagram

बता दें कि जुनैद लंबे वक्त से थिएटर कर रहे हैं। अब जबकि वह अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं, तभी उनके ट्रांसवुमन रोल की जानकारी सामने आई है। जुनैद यह रोल भी अपने नए प्ले में करने वाले हैं। अपने अगले थिएटर प्ले के जरिए वह एक बार फिर दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने वाले हैं।

As Per Reports Aamir Khan son Junaid Khan to play transwoman in his play Strictly Unconventional
जुनैद खान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'स्ट्रिक्टली अनकन्वेंशनल' नाम का यह प्ले 15 नवंबर 2023 को मुंबई के पृथ्वी थिएटर में दिखाया जाएगा। कहा जा रहा है कि इसमें जुनैद खान डबल रोल में नजर आएंगे। इसी में उनका एक रोल ट्रांसवुमन का होगा। प्ले में वह दूसरा कौन सा किरदार निभाएंगे, इसे लेकर जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 
Shahrukh Khan-Farah Khan: फराह की फिल्म का निर्माण करेंगे शाहरुख खान? 'हैप्पी न्यू ईयर' के बाद फिर बनेगी जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
As Per Reports Aamir Khan son Junaid Khan to play transwoman in his play Strictly Unconventional
आमिर खान, जुनैद खान - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जा रहा है कि ट्रांसवुमन की भूमिका के लिए जुनैद महिलाओं की पारंपरिक पोशाक और लंबे बालों वाले लुक में नजर आएंगे। हालांकि, ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बता दें कि जुनैद ने वर्ष 2017 में थिएटर एक्टर के रूप में करियर की शुरुआत की।
Anand Bihari Yadav Death: भोजपुरी दबंग्स के मालिक आनंद बिहारी यादव का निधन, दिल की बीमारी के कारण हुई मृत्यु

विज्ञापन
As Per Reports Aamir Khan son Junaid Khan to play transwoman in his play Strictly Unconventional
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जा रहा है कि जुनैद अब यश राज फिल्म्स की 'महाराज' के जरिए बॉलीवुड में आगाज करने वाले हैं। बीते दिनों एक मीडिया बातचीत के दौरान आमिर खान ने खुलासा किया था कि अपना डेब्यू प्रोजेक्ट हासिल करने से पहले जुनैद 15 ऑडिशन में फेल हुए थे। आमिर ने कहा कि अपने बेटे को लॉन्च करने का उनका इरादा कभी नहीं था, क्योंकि उन्हें लगता है कि सिर्फ प्रतिभाशाली लोग ही इंडस्ट्री में टिक सकते हैं।
Bollywood Stars: फ्लॉप फिल्म के साथ हुई थी इन सितारों की बोहनी, आज इंडस्ट्री के नामी सितारों में हैं शुमार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed