फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Fitness: कटरीना से आलिया तक बॉलीवुड की ये हसीनाएं हैं फिटनेस फ्रीक, जानें पिलाटे क्यों बना सबकी पहली पसंद

Tue, 26 Apr 2022 09:38 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 26 Apr 2022 09:38 AM IST
विज्ञापन
Tuesday Fitness: Pilates Turn Favorite Workout Routine for Alia Bhatt Katrina Kaif and some Bollywood Fitness Freaks Actress
फिट पहने के लिए पिलाटे करतीं अभिनेत्री - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में इस समय पिलाटे सबसे ज्यादा किया जाने वाला एक्सरसाइज बन गया है। इसकी शुरुआत जोसेफ पिलाटे ने की थी और इसे कंट्रोलॉजी का नाम दिया था। फिट बॉडी पाने के बॉलीवुड की कई हसीनाएं पिलाटे करती हैं। यह वेट और चर्बी को कम करने में सहायक है। बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्री हैं, जो जिम से ज्यादा पिलाटे करना पसंद करती हैं। सभी इनके फिट रहने का राज जानना चाहते हैं और आज इसी क्रम में हम आपको इन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी फिटनेस का राज पिलाटे है और वह कौन सी एक्सरसाइज करती हैं।

Tuesday Fitness: Pilates Turn Favorite Workout Routine for Alia Bhatt Katrina Kaif and some Bollywood Fitness Freaks Actress
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ
कटरीना कैफ सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी डाइट और एक्सरसाइज को लेकर बहुत ही स्ट्रिक्ट हैं। कटरीना बाकी सेलेब्स को भी फिटनेस के लिए प्रोत्साहित करती हैं। वह हर दिन पिलाटे, फंक्शनल ट्रेनिंग और कार्डियो करती हैं। कटरीना मर्म्ड विद बॉल और स्वैन ऑन बॉल एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं। उनका पिलाटे करने का सेशन 45 मिनट तक चलता है।

Tuesday Fitness: Pilates Turn Favorite Workout Routine for Alia Bhatt Katrina Kaif and some Bollywood Fitness Freaks Actress
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट
एक समय ऐसा था जब आलिया का वजन बहुत ज्यादा हुआ करता था। 2012 में अपने डेब्यू के साथ ही आलिया ने अपनी फिटनेस जर्नी भी शुरू की थी। आलिया की फिटनेस का राज पिलाटे एक्सरसाइज ही है। वह रोजाना पिलाटे करना पसंद करती हैं। सबसे ज्यादा वह रोलओवर एक्सरसाइज करती है, जिससे पेट की चर्बी को कम करने में सहायता मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Fitness: Pilates Turn Favorite Workout Routine for Alia Bhatt Katrina Kaif and some Bollywood Fitness Freaks Actress
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की हाइट, फिगर और लुक्स की चर्चा तो हर कोई करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतना फिट होने के लिए वह कितनी मेहनत करती हैं। खुद को फिट रखने के लिए दीपिका पिलाटे, योग और जुम्बा करना पसंद करती हैं। आजकल वह रोलओवर और मर्म्ड विद बॉल पिलाटे एक्सरसाइज करती हैं।

विज्ञापन
Tuesday Fitness: Pilates Turn Favorite Workout Routine for Alia Bhatt Katrina Kaif and some Bollywood Fitness Freaks Actress
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान
कभी सारा अली खान का वजन 96 किलो हुआ करता था, लेकिन आज वह बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। फिट रहने के लिए वह पिलाटे एक्सरसाइज का सहारा लेती हैं। वहीं, खाने की शौकीन सारा ने दूध, शुगर और कार्ब्स लेना भी बंद कर दिया है। बॉलीवुड में बहुत कम समय में ही पिलाटे सभी की पहली पसंद बन गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed