फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trivia: दिव्या भारती की मौत के बाद ये अजीब घटना होने से डर गए थे लोग, सपने में आने का किया गया दावा

Tue, 10 Dec 2019 04:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 10 Dec 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
Tuesday Trivia After Death Of Divya Bharati Rang Stars Meets phenomena
दिव्या भारती

दिव्या भारती 90 के दशक की ऐसी खूबसूरत अभिनेत्री थीं जिन्होंने अपने लुक्स और मासूमियत से पूरे देश के दिल में जगह बना ली थीं। अपने 3 साल के छोटे से फिल्मी करियर में दिव्या भारती के खाते में कई हिट फिल्में थीं। महज 19 साल की उम्र में अपार्टमेंट की खिड़की से गिरकर दिव्या की मौत हो गई और वह अपने पीछे कई सवाल छोड़ गईं। आज Tuesday Trivia में आपको बताते हैं एक ऐसी घटना जो दिव्या भारती की मौत के बाद घटी थी।

Tuesday Trivia After Death Of Divya Bharati Rang Stars Meets phenomena
दिव्या भारती
5 अप्रैल 1993 को लगभग 11 बजे दिव्या की अचानक मौत हो गई। रात को दिव्या मुंबई के वर्सोवा में अपने पांचवें मंजिल के अपार्टमेंट की बालकनी से गिर गईं। सुबह तक सारी इंडस्ट्री को पता चल गया कि दिव्या मर गई हैं। दो दिन बाद दिव्या का अंतिम संस्कार किया गया। साथ ही उनकी मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गईं।
Tuesday Trivia After Death Of Divya Bharati Rang Stars Meets phenomena
दिव्या भारती

दिव्या की जब मौत हुई उस वक्त वह कई फिल्मों की शूटिंग कर रही थीं। कई फिल्मों की शूटिंग तो आधी हो चुकी थी। ऐसे में फिल्म की दोबारा शूटिंग की गई। 'रंग' में दिव्या भारती नजर आईं आयशा जुल्का के साथ। आयशा जुल्का ने बीबीसी को बताया था, "दिव्या की मौत के बाद एक बड़ी अजीब बात हुई। कुछ महीनों बाद हम 'रंग' का ट्रायल देखने फिल्म सिटी गये। जैसे ही दिव्या स्क्रीन पर आईं तो स्क्रीन ही गिर गया। हमारे लिए वो अजीब था।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Trivia After Death Of Divya Bharati Rang Stars Meets phenomena
दिव्या भारती
आयशा जुल्का ने बीबीसी को बताया था, "बहुत समय तक तो विश्वास ही नहीं हुआ। एक और अजीब बात है कि शायद वो खुद कुछ जानती थीं। वो हमेशा कहती थीं कि जल्दी करो, जल्दी चलो, जिंदगी छोटी है। उन्होंने साफ साफ नहीं कहा लेकिन शायद इंसान को अंदर से एक 'इंपल्स' होता है। उन्हें हर काम जल्दी करना था। उनको सब कुछ जिंदगी में जल्दी मिल रहा था। वो खुद कहतीं कि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा। ऐसा लगता है कि उन्हें पता था कि हमारे बीच ज्यादा नहीं रहना।"
विज्ञापन
Tuesday Trivia After Death Of Divya Bharati Rang Stars Meets phenomena
दिव्या भारती
दिव्या की मौत के बाद कई अजीब किस्से सामने आए। खुद दिव्या भारती की मां ने बताया था कि मरने के बाद दिव्या सपने में उन्हें जगाने आती थीं। जब भी उनको जल्दी जागना होता था, दिव्या सपने में आकर जगा देती थीं। इतना ही नहीं दिव्या साजिद नाडियाडवाला की दूसरी पत्नी वर्धा के सपने में भी आती थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed