फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tulip Joshi: यशराज की फिल्म से डेब्यू के बाद भी नहीं मिली सफलता, अब पति के साथ संभाल रहीं करोड़ों की कंपनी

Sun, 11 Sep 2022 07:31 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 11 Sep 2022 07:31 AM IST
विज्ञापन
Tulip Joshi Birthday: know about actress who got her first yash raj film mere yaar ki shadi hai at a wedding
ट्यूलिप जोशी, कैप्टन विनोद नायर - फोटो : सोशल मीडिया

यशराज बैनर के तले बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री ट्यूलिप जोशी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। ट्यूलिप ने हिंदी ही नहीं पंजाबी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा की फिल्मों में काम किया है। 11 सितंबर 1979 को अभिनेत्री का जन्म गुजराती परिवार में हुआ था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

Tulip Joshi Birthday: know about actress who got her first yash raj film mere yaar ki shadi hai at a wedding
ट्यूलिप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

मिस इंडिया में लिया था हिस्सा
ट्यूलिप जोशी ने जमनाबाई नर्सी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी थी। उसके बाद मेजरिंग फूड साइंस एंड केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 2000 में मिस इंडिया में भाग लिया। हालांकि इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली। लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और मंजूर था और दोस्त की शादी में उनके हाथ एक बड़ा मौका भी मिल गया।

Tulip Joshi Birthday: know about actress who got her first yash raj film mere yaar ki shadi hai at a wedding
Tulip Joshi - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे मिली थी पहली फिल्म
एक बार ट्यूलिप जोशी अपने किसी दोस्त की शादी में गई थीं। वहां उन्हें आदित्य चोपड़ा ने देखा और 'मेरे यार की शादी है' ऑफर की। इसके बाद वह ऑडिशन देने गई और सलेक्ट हो गईं। यशराज बैनर के तले बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद भी उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। इसके बाद वह 'दिल मांगे मोर' में नजर आईं, जो भी असफल साबित हुई। ट्यूलिप ने इसके बाद भी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन बॉलीवुड में वह ज्यादा लंबी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाईं और फिल्मों से दूर हो गईं। वह आखिरी बार सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में कैमियो करती नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tulip Joshi Birthday: know about actress who got her first yash raj film mere yaar ki shadi hai at a wedding
कैप्टन विनोद नायर, ट्यूलिप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

लिव इन में रहने के बाद की शादी
ट्यूलिप जोशी की फिल्मों में काम करने के दौरान ही कैप्टन विनोद नायर से मुलाकात हुई। विनोद नायर 1989 से 1995 तक इंडियन आर्मी में रहे हैं। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। दोनों चार साल तक लिव इन में रहे और फिर शादी करने का फैसला किया। विनोद पॉपुलर नॉवेल 'प्राइड ऑफ लॉयन्स' के लेखक और एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2007 में विनोद ने ट्रेनिंग और मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म शुरू की थी। शादी के बाद से ही ट्यूलिप पति के साथ मिलकर करोड़ों की कंपनी संभाल रही हैं। इस कंपनी की ट्यूलिप डायरेक्टर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed