{"_id":"6030998e8ebc3ee9631f23f4","slug":"tum-bin-actor-priyanshu-chatterjee-birthday-special-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कहां गुमनाम हो गया तुम बिन का वो रोमांटिक हीरो, करियर पर लगा ग्रहण तो साइड रोल कर चलाना पड़ रहा काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कहां गुमनाम हो गया तुम बिन का वो रोमांटिक हीरो, करियर पर लगा ग्रहण तो साइड रोल कर चलाना पड़ रहा काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:54 AM IST
एक समय में बॉलीवुड के हैंडसम हीरो रह चुके प्रियांशु चटर्जी ने 2001 में 'तुम बिन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म से ही उन्होंने अपनी रोमांटिक एक्टर की इमेज बना ली थी। आज प्रियांशु का जन्मदिन है। वह अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक समय ऐसा था जब पहली फिल्म रिलीज होने के बाद प्रियांशु के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी फिर ऐसा क्या हुआ कि वह लाइमलाइट से दूर हो गए।
तुम फिल्म में सभी नए स्टार्स के होने के बावजूद दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। फिल्म में नए कलाकारों के रूप में प्रियांशु चटर्जी, हिमांशु मलिक, संदाली सिन्हा और राकेश वरिष्ठ मुख्य भूमिका में थे। न सिर्फ फिल्म बल्कि इसके गाने भी जबरदस्त हिट हुए थे। इसके बाद वह ऐश्वर्या राय के साथ 'दिल का रिश्ता', अमिताभ के साथ 'भूतना'थ में नजर आए लेकिन वो करियर को कुछ खास चमका नहीं पाए।
एक इंटरव्यू में प्रियांशु चटर्जी ने कहा था- मेरी पहली फिल्म सुपरहिट थी। इस फिल्म से निर्माता ने बहुत पैसा कमाया और मुझे इससे काफी फेम मिला। खास बात यह है कि मैंने 'तुम बिन' के लिए मुझे उतनी फीस नहीं मिली जितनी एक लोकप्रिय फिल्म के स्टार को मिलती है। फिल्म रिलीज के बाद मेरा ऑटो से निकलकर मॉल जाना तक मुश्किल हो गया था। मेरी फीमेल फैंस मुझे छूने के लिए मेरे आस-पास रहती थीं।
प्रियांशु की निजी जिंदगी भी कुछ खास नहीं रही। उन्होंने 1997 में मॉडल मालिनी शर्मा से शादी की लेकिन दोनों के बीच शादी का बंधन लंबे समय तक चल नहीं सका। शादी के चार साल बाद 2001 में प्रियांशु और मालिनी का तलाक हो गया। मालिनी शर्मा वहीं अभिनेत्री हैं जिन्होंने राज फिल्म में भूतनी का किरदार निभाया था।
प्रियांशु के करियर पर ग्रहण सा लग गया। प्रियांशु कई अन्य फिल्मों में भी नजर आए। वे फिल्मों में सक्रिय जरूर हैं, लेकिन छोटे रोल्स तक ही सिमट कर रह गए हैं। प्रियांशु चटर्जी फिलहाल मुंबई में रहते हैं और मॉडलिंग और फिल्मों से पैसा कमाते हैं। उन्होंने फिल्मों में दोबारा कमबैक किया है लेकिन एक बार दर्शक जिसे भुला देते हैं उनका दोबारा चर्चा में आना थोड़ा मुश्किल होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।