आज शाम टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार मीरा रोड के गोड़देव शमशान भूमि में किया गया। तुनिशा शर्मा के मामा परम जीत सिंह ने उनको मुखाग्नि दी। तुनिशा शर्मा का पार्थिव शरीर जब श्मशान भूमि तो उनकी मां वनिता शर्मा बेटी का पार्थिव शरीर देख कर बेहोश गईं। पूरे परिवार के लिए यह बहुत ही दुख का क्षण रहा। तुनिशा शर्मा की मां बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। तुनिशा शर्मा की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। तुनिशा शर्मा परिवार की इकलौती बेटी थीं, जो महज 20 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गईं।
Tunisha Sharma Funeral Pictures: पंचतत्व में विलीन हुईं तुनिशा शर्मा, कई बार बेसुध हुईं मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुनिशा शर्मा की अंतिम यात्रा में विशाल जेठवा, शफक नाज, सिद्धार्थ निगम, अभिषेक निगम, शिविन नारंग, फलक नाज, रीम शेख जैसे टीवी के कई सितारों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Pathaan: पठान को लेकर आया बड़ा अपडेट, जॉन अब्राहम के नाम से लेकर किरदार के बारे में जानें सबकुछ
चंडीगढ़ में 5 जनवरी को तुनिशा शर्मा के घर पर चौथा रखा जाएगा। बेटी की अंतिम यात्रा के दौरान उनकी मां पूरी तरह से बेसुध थी। उनके परिवार के और नजदीकी लोग बार-बार उन्हें होश में लाने के लिए पानी पिला रहे थे। वह कई बार वह बेहोश होकर गिर गईं। बहुत ही हृदय विदारक माहौल था। बहुत ही कम उम्र में जो लड़की अपनी मां का अपना सबसे बड़ा साथी समझ रही थी, लाल जोड़े में उनके पार्थिव शरीर को श्मशान भूमि में लाया गया। उनकी मां ने बेटी की शादी के सपने सजोए थे, इसलिए पार्थिव शरीर को लाल जोड़े में लाया गया।
Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति में अक्षय कुमार ने सिखाई नई तकनीक, देखकर दर्शक हुए दंग
24 दिसंबर को तुनिशा शर्मा ने अपने शो 'अलीबाबा' के सेट पर को-स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी। इसके बाद तुनिशा की मां ने बेटी के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
Yami Gautam: इस वजह से मल्टी-स्टारर फिल्मों के लिए हां कह देती थीं यामी, बोलीं- सोचती थी कि...