सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma: शीजान से मुलाकात के बाद अपसेट थीं तुनिशा, हाई कोर्ट में पुलिस ने दिया बयान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 02 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tunisha Sharma Suicide Case High Court Asks Police Investigation being done properly or not
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media

मुंबई हाईकोर्ट की डिवीजनल बेंच ने तुनिशा शर्मा सुसाइड केस मामले में सुनवाई की है। याचिका शीजान खान ने दायर की थी। बता दें कि शीजान पर आरोप है कि उन्होंने तुनिशा को सुसाइड के लिए उकसाया। कोर्ट ने इस दौरान पुलिस से पूछा कि क्या इस मामले में सही ढंग से जांच हुई है? क्या अभियुक्त ने मृतका को किसी भी तरह आत्महत्या के लिए उकसाया था? न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पी के चव्हाण की खंडपीठ ने पुलिस की केस डायरी की पड़ताल की। 

Tunisha Sharma Suicide Case High Court Asks Police Investigation being done properly or not
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media

बता दें कि टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा 24 दिसंबर को पालघर जिले में वसई के पास एक टीवी सीरियल अली बाबा दास्तान-ए-काबुल के सेट पर मृत पाई गई थीं। सुनवाई के दौरान पब्लिक प्रोसेक्यूटर अरुणा कामत पाई ने पुलिस की तरफ से कोर्ट को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि तुनिशा सेट पर सामान्य हालत में आती हैं, लेकिन अभियुक्त शीजान खान से मिलने के बाद वह अपसेट दिखती हैं। तीन फोन भी जांच के लिए फोरेंसिक विभाग को भेज दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: इस अभिनेता को यह बेहतरीन गाना डेडिकेट करेगा 'शहजादा', रेडी से भी खास कनेक्शन

Tunisha Sharma Suicide Case High Court Asks Police Investigation being done properly or not
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, शीजान खान के वकील धीरज मिराजकर ने कहा कि पुलिस जांच जारी रख सकती है, लेकिन अभियुक्त को हिरासत में रखा जाना जरूरी नहीं है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि हमारा मकसद केवल यह जानना है कि सच क्या है? क्या जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है?

यह भी पढ़ें: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की शूटिंग के दौरान जेल गए थे विक्की कौशल, अनुराग का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha Sharma Suicide Case High Court Asks Police Investigation being done properly or not
तुनीशा शर्मा और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

कोर्ट अब मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को करेगा। इसके अलावा अभियुक्त शीजान खान ने बेल के लिए भी एक याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई 15 फरवरी को होगी। बता दें कि अभियुक्त शीजान खान और मृतका तुनिशा शर्मा दोनों कई धारावाहिकों में साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि तुनिशा ने बीते साल 24 दिसंबर को टीवी शो अलीबाबा के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। तुनिशा की मौत के बाद एक्ट्रेस की मां वनीता शर्मा ने शीजान पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शीजान को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें: अब दंगल से दो-दो हाथ करने को तैयार पठान, इस बड़े रिकॉर्ड की तरफ बढ़ाए कदम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed