बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो जिन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दीं। इतना ही नहीं उनके बच्चों यानी स्टारकिड्स ने भी बॉलीवुड में अपने धमाकेदार अभिनय से लाखों दिलों को जीता। जहां कुछ स्टारकिड्स ने बॉलीवुड में नाम कमाया तो वहीं बहुत से ऐसे भी हैं जिन्होंने काफी कोशिश की लेकिन उनकी पहचान उनके काम से नहीं बल्कि पिता के नाम से होती है यानी वो स्टारकिड्स जिनका बॉलीवुड में कुछ खास सफर नहीं रहा। आज हम आपको उन्हीं स्टारकिड्स से रुबरू करवाते हैं।
इन 10 स्टारकिड्स के माता-पिता ने बॉलीवुड में कमाया नाम, लेकिन बच्चे हुए गुमनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुषार कपूर
अभिनेता तुषार कपूर ने साल 2001 में सुपरहिट फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले तुषार ने अपने पूरे फिल्मी करियर में साइड रोल ही किए हैं। लेकिन ये कहना भी गलत नहीं होगा कि 'गोलमाल' सीरीज में उनकी गूंगे वाली अभिनय को काफी सराहा गया था। बाकि की फिल्मों में उनकी अभिनय को लोगों ने नापसंद ही किया है।
सुहैल खान
अब इस लिस्ट में बात आता है 'दबंग खान' सलमान खान के छोटे भाई सुहैल खान की। सुहैल ने साल 2002 में फिल्म 'मैंने दिल तुझको दिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन अपने अच्छे खासे लंबे करियर में शायद ही कोई हिट फिल्म होगी।
अमीषा पटेल
'कहो ना प्यार है' और 'गदर' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली अमीषा पटेल को लोगों ने हिट अभिनेत्री माना था। लेकिन धीरे-धीरे उनका करियर जमीन पर आ गिरा। आप ये बात शायद नहीं जानते होंगे कि अमीषा इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। ऐसे में कई बार सोशल मीडिया यूजर्स ये भी कह चुके हैं कि वह अभिनय की जगह अपने अकेडमी प्रोफेशन को चुनतीं तो शायद बेहतर होता।
हरमन बवेजा
साल 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता हरमन बवेजा बॉलीवुड में कब आए और कब चल गए किसी को पता ही नहीं चला। हर्मन भी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ अफेयर को लेकर भी खूब चर्चा में रहे थे लेकिन उनका रिश्ता भी उनके करियर की तरह जल्द ही खत्म हो गया। हर्मन ने अपने फिल्मी करियर में जितनी फिल्में की बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुईं थी।