फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी टीवी सीरियल्स में हिट थे ये सितारे, फैंस की बदौलत बड़े पर्दे पर मारी एंट्री और हुए दुनियाभर में मशहूर

Tue, 25 Aug 2020 03:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 25 Aug 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
Tv Actors Who Made Debut In Bollywood Movies Like Shah Rukh Khan Pankaj Kapoor
Actors - फोटो : ट्विटर

हर बॉलीवुड सितारा नेपोटिज्म की वजह से आगे नहीं बढ़ता। शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत से लेकर पंकज कपूर तक कई ऐसे सितारे रहे हैं जिनके स्टारडम के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और संघर्ष छिपा है। ऐसे कई एक्टर्स हैं जो कभी काम की तलाश में मुंबई गए थे फिर वहां टीवी सीरियल्स में काम किया और अपनी पहचान बनाई और बाद में दर्शकों का प्यार ऐसा मिला कि इन्होंने बड़े पर्दे पर भी एंट्री मारी। जानिए ऐसे सितारों के बारे में जो फिल्मों में आने से पहले टीवी में काम कर चुके हैं।

Tv Actors Who Made Debut In Bollywood Movies Like Shah Rukh Khan Pankaj Kapoor
विद्या बालन - फोटो : file photo

विद्या बालन
विद्या बालन ने साल 1995 में 'हम पांच' सीरियल ने अपने करियर की शुरुआत की थी। यह सीरियल सुपरहिट हुआ था। विद्या बालन की पहली बॉलीवुड फिल्म 'परिनीता' थी जो कि साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद विद्या ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं था। विद्या के नाम कई सुपरहिट फिल्में दर्ज हैं।

Tv Actors Who Made Debut In Bollywood Movies Like Shah Rukh Khan Pankaj Kapoor
किस देश में है मेरा दिल - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत भी ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने टीवी से बॉलीवुड में कदम रखा। सुशांत का पहला सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' था। इसके बाद 'पवित्र रिश्ता' में नजर आए। 'पवित्र रिश्ता' सीरियल हिट रहा। साल 2013 में सुशांत ने 'काए पो चे' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की। सुशांत कई फिल्मों का हिस्सा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv Actors Who Made Debut In Bollywood Movies Like Shah Rukh Khan Pankaj Kapoor
प्राची देसाई - फोटो : सोशल मीडिया

प्राची देसाई
कसम से सीरियल ने प्राची देसाई की टेलीविजन की दुनिया में खास पहचान बना दी थी। इसके बाद प्राची ने बॉलीवुड में एंट्री की। प्राची की पहली फिल्म रॉक ऑन थी। फिल्म तो हिट रही और प्राची भी लाइमलाइट में आईं। इसके बाद लाइफ पार्टनर, वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई, तेरी मेरी कहानी, बोल बच्चन जैसी कई फिल्में कीं। 

विज्ञापन
Tv Actors Who Made Debut In Bollywood Movies Like Shah Rukh Khan Pankaj Kapoor
मौनी रॉय  - फोटो : instagram

मौनी रॉय 
मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के सुपरहिट सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। इस सीरियल के बाद मौनी ने 'कहो ना यार है', 'कस्तूरी', 'जरा नच के दिखा', 'पति पत्नी और वो', 'दो सहेलियां', 'देवों के देव..महादेव' और 'नागिन' सीरियल में काम किया। मौनी रॉय ने हिंदी सिनेमाजगत में 'गोल्ड' फिल्म से एंट्री की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed