अभिनेता अक्षय कुमार इस कोरोना काल में जान का जोखिम लेकर अपनी जिस फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग करने के लिए स्कॉटलैंड गए थे, उसके लिए एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। फिल्म के कास्टिंग निर्देशक पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एक अभिनेत्री का शारीरिक शोषण किया है। यहां बड़ी बात यह है कि वह पीड़ित अभिनेत्री हिम्मत करके थाने भी पहुंची और उसने कास्टिंग निर्देशक और उसके दोस्त के खिलाफ वर्सोवा थाने में शिकायत भी दर्ज कराई।
कास्टिंग डायरेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप और वाजिद खान की पत्नी का एक और खुलासा, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन के मुद्दे पर बॉलीवुड सेलेब्स दो हिस्सों में बंट गए हैं। कोई इस मुद्दे पर किसानों का समर्थन कर रहा है तो कोई इसके विरोध में खड़ा है। अभिनेत्री कंगना रणौत भी इस मुद्दे पर लगातार अपनी राय दे रही हैं। इस बीच बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना ने एक ट्वीट के जरिए कंगना को खरी-खरी सुनाई है।
कंगना रणौत पर बुरी तरह भड़कीं हिमांशी खुराना, बोलीं- 'ओह अब ये प्रवक्ता बन गईं...'
बॉलीवुड में एक दौर वो भी आया जब एक के बाद एक कई हॉरर फिल्में रिलीज हुईं। इन फिल्मों ने दर्शकों को खूब डराया। रामसे बंधुओं ने इसमें बाजी मारते हुए सबसे शानदार काम किया। उनकी फिल्मों के डरावने किरदार कई सालों बाद भी दर्शकों के जहन में हैं। इन्हीं में से एक किरदार था सामरी, जिसे अनिरुद्ध अग्रवाल ने बखूबी निभाया था। अनिरुद्ध ने रामसे बंधुओं की सिर्फ तीन फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी लाजवाब अदाकारी ने उन्हें हिंदी सिनेमा का सबसे डरावना किरदार निभाने वाला अभिनेता बना दिया। एक दिसंबर को अनिरुद्ध का जन्मदिन है।
जिस 'सामरी' को देख कभी डर से कांपने लगते थे लोग, आज इस तरह जिंदगी जी रहा है बॉलीवुड का सबसे डरावना 'भूत'
अपने पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल के साथ सुपरहिट फिल्म ‘अपने’ की सीक्वेल बनाने का खुलासा अभिनेता बॉबी देओल ने हाल ही में ‘अमर उजाला’ के साथ एक एक्सक्लूसिव मुलाकात में किया। अब कार्तिक पूर्णिमा के दिन ये भी खुलासा हो गया है कि ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी और इसकी शूटिंग अगले साल मार्च से ब्रिटेन में शुरू की जाएगी।
अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी ‘अपने 2’, अनिल शर्मा को मिला फिल्म निर्माता दीपक मुकुट का साथ
बीते रोज दिवंगत संगीतकार वाजिद खान की पत्नी कमालरुख ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह 'इंटररिलीजन मैरिज' की वजह से उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए परेशान किया गया। कमालरुख ने लिखा- वाजिद के देहांत के बाद उनके परिवार वाले जबरदस्ती इस्लाम धर्म कबूलने के लिए कह रहे हैं। अब एक बार फिर कमालरुख ने अपने दर्द का जिक्र किया है जो वह 17 साल से झेल रही हैं।
धर्म परिवर्तन करवाने के खुलासे के बाद बोलीं वाजिद खान की पत्नी, 'शादी के 17 सालों में मैंने जो कुछ सहा...'