टेलीविजन अभिनेत्री से सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकीं अवनीत कौर अक्सर अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बना देती हैं। उनकी हर एक तस्वीर को फैंस कितना पसंद करते हैं, इसका अंदाजा उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग देखकर ही पता चल जाता है। अवनीत कौर के इंस्टाग्राम पर 32 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं। वह आए दिन अपनी अपन हॉट और ग्लैमरस फोटोज साझा करती रहती हैं। आज अभिनेत्री ने एक बार फिर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। तस्वीरों में अवनीत कौर को एक से बढ़कर एक किलर पोज देते देखा जा सकता है।
अवनीत कौर को उनके फैंस इंस्टाग्राम क्वीन भी बुलाते हैं। आज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से जो लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वह व्हाइट ब्रालेट बैकलेस टॉप और मैचिंग थाई स्लिट स्कर्ट में किलर पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस को ने बालों को बांधते हुए जुल्फों को खुला रखा है और हेयर बैंड के साथ वह रेट्रो लुक में नजर आ रही हैं। उनका ये अवतार देख फैंस दिल हार बैठे हैं।
लेटेस्ट तस्वीरों में अवनीत कौर बेहद ग्लैमरस और गॉर्जियस लग रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को देख फैंस खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं और लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। ज्यादातर लोग उनकी तस्वीरों पर फायर और हार्ट इमोजी ड्रॉप कर रहे हैं। अवनीत के प्रति आप फैंस की दीवानगी का अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं कि कुछ ही देर में उनकी तस्वीरों को ढाई लाख से ज्यादा लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है वहीं कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की झड़ी लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अवनीत कौर
- फोटो : Social Media
अवनीत कौर ने अपने बतौर कंटेस्टेंट रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' से छोटे पर्दे पर कदम रखा था, इसके बाद वह कई टीवी सीरियल्स में भी काम करती हुई नजर आईं। बात करें वर्क फ्रंट की तो अवनीत कौर जल्दी ही कंगना रणौत के प्रोडक्शन हाउस तले बन रही फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' में नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।