टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और मोनी रॉय के बाद अब एक और टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने आ रही है। इस बात का खुलासा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से हुआ है। दीपिका फिलहाल कलर्स चैनल पर आने वाले शो 'एंटरटेनमेंट की रात' में कॉमेडी कर सबका दिल जीतने की कोशिश कर रही हैं।
अंकिता लोखंडे के बाद अब यह टीवी एक्ट्रेस भी बॉलीवुड में चलीं, इस बड़ी फिल्म में आएंगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि दीपिका को सबसे पहले दर्शकों ने पॉपुलर टीवी सीरियल ससुराल सिमर का में देखा था। लेकिन अब दीपिका ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेपी दत्ता की फिल्म पलटन का एक फोटो शेयर कर मैसेज छोड़ा है। इस मैसेज से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि दीपिका भी फिल्म में नजर आएंगी।
A post shared by Dipika (@ms.dipika) on
डायरेक्टर जे पी दत्ता को 'बॉर्डर' जैसी सुपरहिट फिल्म के लिए जाना जाता है। उनकी कोशिश यही रहती है कि वह बॉर्डर पर लड़ रहे सिपाहियों की भावनाओं और उनके जीवन से जुड़े संघर्ष को पर्दे पर दिखाए। फिल्म पलटन में हर्षवर्धन राहणे, गुरमीत चौधरी, अर्जुन रामपाल, सिद्धार्थ कपूर जैसे एक्टर अपने-अपने किरदार में नजर आएंगे।
फिलहाल फिल्म की शूटिंग चंड़ीगढ़ में चल रही है। लेकिन इस दौरान दीपिका का कोई रोल है या नहीं इस बात की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि शूटिंग के पिछले हफ्ते के शिड्यूल में ईशा गुप्ता को साइट पर देखा गया था जो कि फिल्म में अर्जुन रामपाल की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इतना ही नहीं फिल्म जन्नत की एक्ट्रेस सोनल चौहान भी फिल्म में अहम किरदार में नजर आएगी।