फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाल ही में कोरोना को मात देने वालीं इस अभिनेत्री पर टूटा दुखों का पहाड़, नानी का हुआ निधन

Thu, 16 Jul 2020 11:29 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 16 Jul 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
tv actress Mohena Kumari Singh Maternal Grandmother passed away
मोहिना कुमारी सिंह और उनकी नानी - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह के घर अभी शोक का माहौल है। अभिनेत्री की नानी का निधन हो गया। मोहिना कुमारी सिंह अपनी नानी के काफी करीब थीं। उनके निधन की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के द्वारा दी है। मोहिना कुमारी सिंह ने एक वीडियो साझा कर अपनी नानी को याद किया है।  

tv actress Mohena Kumari Singh Maternal Grandmother passed away
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मोहिना कुमारी सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर नानी के साथ अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनकी नानी की जिंदगी के कुछ खास पल नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में मोहिना कुमारी सिंह अपनी नानी के साथ हंसतीं, मुस्कुरातीं और खुशी के पल बिताती दिख रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए मोहिना ने अपनी नानी के लिए भावुक कैप्शन भी लिखा है। 

tv actress Mohena Kumari Singh Maternal Grandmother passed away
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : अमर उजाला

मोहिना कुमारी सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, मैं आपको बहुत याद करूंगी नानी। कुछ भी पहले जैसा नहीं होगा। हम आपको बहुत-बहुत याद करेंगे।' मोहिना कुमारी सिंह के फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें ये रिश्ता क्या कहलाता है और डांस इंडिया डांस में नजर आ चुकीं मोहिना कुमारी सिंह बीते कुछ समय से मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Nothing will be the same again. We will miss you so much.

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari) on

विज्ञापन
विज्ञापन
tv actress Mohena Kumari Singh Maternal Grandmother passed away
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में मोहिना कुमारी सिंह और उनके पूरे परिवार को कोरोना वायरस का सामना करना पड़ा था। वह और उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद पूरे परिवार का इलाज 10 दिनों तक अस्पताल में चला था, उसके बाद उनका पूरा परिवार होम आइसोलेशन में अपना इलाज करवा रहा था। अब मोहिना कुमारी और उनका पूरा परिवार ठीक हो चुका है।

विज्ञापन
tv actress Mohena Kumari Singh Maternal Grandmother passed away
मोहिना कुमारी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इस बात की जानकारी खुद मोहिना कुमारी सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टा साझा करके दी थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'हम नेगेटिव आए और तुम पॉजिटिव। लेकिन यकीन करिए दादू, यह इतना भी खराब नहीं। बस आप अपना काढ़ा पीते रहिए, घर का पका खाना खाते रहिए, फल, सब्जी और दाल खाइए, रोज अपनी विटामिन-सी की गोली लीजिए, बिना एसी के रहिए, गर्म पानी पीते रहिए, गार्गल करते रहिए, ऑक्सीमीटर लेते रहिए, अपनी हार्ट बीट चेक करते रहिए। हम सभी की तरफ से आपको ढेर सारा प्यार।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

We got negative and you got positive... 😞 But trust me it’s not as bad as it seems dadu. Just keep having your : *Kadha *Eat good home food...consisting of fruits,veggies and pulses. *Have vitamin C Tablets daily *No AC *Warm water Gargles *Haldi Milk *Get an oxymeter and keep checking your heart rate. *And a lot of Love and care from all of us ♥️ @divyarajsinghrewa 🙏🏽 #wearestrongerthanthevirus

A post shared by Mohena Kumari Singh (@mohenakumari) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed