{"_id":"5a9d33be4f1c1bb5568b714d","slug":"tv-actress-pooja-gor-bollywood-debut-with-ranveer-singh-and-alia-bhatt-starer-film-gully-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पद्मावत के 'खिलजी' के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करेंगी ये फेमस टीवी एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पद्मावत के 'खिलजी' के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करेंगी ये फेमस टीवी एक्ट्रेस
Tue, 06 Mar 2018 07:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Mar 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Pooja gor and Ranveer Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी और बड़े पर्दे के बीच की दूरियां धीरे-धीरे अब सिमटने लगी हैं। अब एक और पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस जल्द बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। यह कोई और नहीं बल्कि स्टार प्लस की प्रतिज्ञा है। 'मन की आवाज- प्रतिज्ञा' में लीड रोल में नजर आने वाली पूजा गौर बड़े पर्दे के 'एनर्जी बॉम्ब' रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'गली बॉय' में नजर आने वाली हैं।
2 of 4
Pooja Gor
पूजा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह 'गली बॉय' रणवीर सिंह के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर से साफ है कि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई है। वैसे भी रणवीर काफी फ्रेंडली हैं। इस फिल्म की लीड कास्ट की बात करें तो रणवीर के साथ लीड रोल में आलिया भट्ट हैं।
3 of 4
बता दें कि फिल्म 'गली बॉय' के डायरेक्टर जोया अख्तर हैं। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह फिल्म मुंबई के चॉल (झोपड़ी) में रहने वाले नाजी और डिवाइन पर आधारित है। जो कि एक स्ट्रीट रैपर हैं। जोया अख्तर की इस फिल्म में रणवीर सिंह एक रैपर के रोल में नजर आने वाले हैं। रणवीर को असल जिंदगी में भी रैप करने का शौक है। वह 'चिंग्स चाइनीज' के लिए रैप लिख चुके हैं। ऐसे में उन्हें इस रोल के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पूजा के अलावा इस साल छोटे पर्दे की 'नागिन' मौनी रॉय भी बड़े पर्दे पर एंट्री लेंगी। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में नजर आएंगी। साथ ही टीवी एक्ट्रेस पूजा बिष्ट भी जल्द ही निर्देशक राजीव रुइया की हॉरर फिल्म में नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी तक फिल्म का नाम सामने नहीं आया है। पूजा इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। वह इससे पहले टीवी सीरियल 'कलश' में नजर आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।