फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्मृति खन्ना की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, कैप्शन में लिखा- 'आखिरी सांस तक ख्याल रखूंगी'

Sat, 02 May 2020 12:08 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 02 May 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
TV actress Smriti Khanna finally shared the first photo of her baby daughter on Instagram
स्मृति खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। चर्चाओं के बीच स्मृति खन्ना ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है। बेटी के साथ तस्वीर में स्मृति खन्ना भी नजर आ रही हैं। देखते ही देखते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गई है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

TV actress Smriti Khanna finally shared the first photo of her baby daughter on Instagram
Gautam Gupta and Smriti Khanna - फोटो : Instagram

दरअसल 15 अप्रैल को सोशल मीडिया पर स्मृति खन्ना ने इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी बेटी का जन्म हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी फैंस के साथ साझा की थी। तस्वीर में स्मृति खन्ना के साथ उनके पति और बेटी नजर आ रही थीं। हालांकि तस्वीर में बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा था।


View this post on Instagram

Our princess has arrived 💗 15.04.2020

A post shared by Smriti Khanna (@smriti_khanna) on

TV actress Smriti Khanna finally shared the first photo of her baby daughter on Instagram
स्मृति खन्ना, गौतम गुप्ता - फोटो : Social Media

इसके बाद अब 15 दिन बाद यानी एक मई को स्मृति ने बच्ची की ऐसी तस्वीर साझा की है जिसमें फैंस उनकी बेटी को देख सकें। इस तस्वीर के साथ ही स्मृति खन्ना ने कैप्शन में लिखा है, 'उस दिन जैसा खास कोई भी दिन नहीं हो सकता है, जब तुम्हारा जन्म हुआ था। मुझे अपनी मां चुनने के लिए शुक्रिया। मैं वादा करती हूं कि मैं तुम्हें बहुत प्यार करूंगी और आखिरी सांस तक तुम्हारा ख्याल रखूंगी।' इस तस्वीर के साथ ही स्मृति खन्ना  ने #TheDayWeMet का भी इस्तेमाल किया है।


View this post on Instagram

There will never be a day, like the day you were born .. Thank you for choosing me to be your mother. I promise to love you and protect you till my last breath ❤️ #TheDayWeMet

A post shared by Smriti Khanna (@smriti_khanna) on

विज्ञापन
विज्ञापन
TV actress Smriti Khanna finally shared the first photo of her baby daughter on Instagram
Smriti Khanna - फोटो : Social Media

वैसे याद दिला दें कि हाल ही में अभिनेत्री  स्मृति खन्ना अपने ट्रांसफॉर्मेशन को भी लेकर सुर्खियों में थीं। स्मृति की प्रेग्नेंसी के बाद वजन कम करने की तस्वीरों को एक तरफ जहां फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स से उन्हें इन तस्वीरों को फेक बताकर ट्रोल भी कर रहे थे। जिसके बाद स्मृति ने एक वीडियो के साथ अपने फिटनेस प्लान फैंस के साथ साझा किया था।


View this post on Instagram

Amazed at what the human body can do!! 1st pic was taken one week before I gave birth. Second pic, a week after I gave birth. My inbox is flooded with questions from new moms and moms-to-be. I’ll try and make a video soon answering all of them. Thank you for so much love and blessings for our little one 🙏❤️ #postpartum #postpartumtransformation #newmom #mombod

A post shared by Smriti Khanna (@smriti_khanna) on

विज्ञापन
TV actress Smriti Khanna finally shared the first photo of her baby daughter on Instagram
स्मृति खन्ना - फोटो : Social Media

स्मृति खन्ना ने अपने फैन्स को पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट लॉस सीक्रेट के बारे में बताया था। वीडियो में उन्होंने बताया था कि प्रेग्नेंट महिलाएं 36 हफ्ते में वर्कआउट शुरू कर सकती हैं, हां लेकिन अगर बच्चा सिजेरियन है तो इसे अवॉइड करें। साथ ही स्विमिंग सबसे अच्छा तरीका है एक्सरसाइज करने का। स्मृति खन्ना बताती हैं कि प्रेग्नेंसी में भी स्विमिंग की जाती है। वो रोजाना 2-3 टाइम वीक में तैराकी करती थीं। साथ ही उन्होंने खाने से लेकर डॉक्टर से बात तक करने की पूरी रिसर्च की थी। 


View this post on Instagram

I forgot to mention about the perineal massage that pregnant women can start doing in their 36th week to avoid episiotomy (surgical cut made at the time of childbirth). I opted for no episiotomy and you can speak to your doctor regarding the same. Also swimming is a great exercise during pregnancy esp in the third trimester. I used to swim 2-3 times a week in my 8th and 9th month. Few other details - Gynaecologist - Dr. Nozer Sheriar Childbirth educator @nehadw Prenatal yoga @kadambariyoga Cradle/baby products @chicco.usa @themomsco Stretch mark oil @themomsco Hospital - Hinduja, Khar

A post shared by Smriti Khanna (@smriti_khanna) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed