सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth: शादी से पहले ये हसीनाएं रख चुकी हैं करवाचौथ का व्रत, इस अभिनेत्री ने चौथी क्लास से किया था शुरू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 01 Nov 2023 10:04 AM IST
सार

करवाचौथ का त्योहार आम से लेकर खास सभी महिलाओं को पसंद है। इस दिन हर महिला अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। पूरा दिन निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाएं छलनी से चांद देखकर अपना व्रत पूरा करती हैं। 

विज्ञापन
Tv Actress Who Kept Karwa Chauth Fast Before Marriage Ankita Lokhande Arti Singh Himani Sharma Farnaz Shetty
बिन ब्याह मनाया करवाचौथ - फोटो : अमर उजाला
देशभर में 1 नवंबर को करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। आम से लेकर खास तक इन दिन हर महिला अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। पूरा दिन निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाएं छलनी से चांद देखकर अपना व्रत पूरा करती हैं। जानी-मानी अभिनेत्रियों को भी ये त्योहार काफी पसंद है। इस दिन वह भी काफी सज-धज कर पूजा-पाठ करती नजर आती हैं। लेकिन इंडस्ट्री में ऐसी भी कई अभिनेत्रियां हैं, जो बिना शादी के भी करवाचौथ का व्रत रख चुकी हैं। वहीं कुछ अभिनेत्रियां तो अभी भी व्रत करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि टीवी की वह कौन सी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने बिना शादी के यह त्योहार मनाया।
Trending Videos
Tv Actress Who Kept Karwa Chauth Fast Before Marriage Ankita Lokhande Arti Singh Himani Sharma Farnaz Shetty
अंकिता लोखंडे - फोटो : social media
अंकिता लोखंडे
बिग बॉय फेम और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे शादी से पहले भी करवा चौथ का व्रत रखती थीं। अंकिता कई साल से यह व्रत रखती आ रही हैं। बिना शादी करवा चौथ का व्रत रखने को लेकर अंकिता ने कहा था कि उन्हें इसका कॉन्सेप्ट पसंद है। एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें इस त्योहार पर मेहंदी लगाना और ट्रेडिशनल स्टाइल में तैयार होना पसंद है। बता दें कि पिछले साल भी अंकिता ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tv Actress Who Kept Karwa Chauth Fast Before Marriage Ankita Lokhande Arti Singh Himani Sharma Farnaz Shetty
आरती सिंह - फोटो : Instagram
आरती सिंह
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और अभिनेत्री आरती सिंह का नाम भी इन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है, जो शादीशुदा से पहले करवा चौथ का व्रत रखती हैं। आरती ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'ना मैं शादीशुदा हूं ना ही रिलेशनशिप में हूं लेकिन मैं अपने साथी के लिए व्रत रख रही हूं। मैं अब शादी करना चाहती हूं और अरेन्ज मैरिज के लिए भी तैयार हूं।' आरती का कहना था कि उनका पार्टनर कहीं भी हो वो उसके लिए व्रत रखेंगी।
Tv Actress Who Kept Karwa Chauth Fast Before Marriage Ankita Lokhande Arti Singh Himani Sharma Farnaz Shetty
हिमानी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
हिमानी शर्मा
टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' में नजर आईं अभिनेत्री हिमानी शर्मा भी शादी से पहले ही करवा चौथ का व्रत रखती हैं। हिमानी तब से करवा चौथ का व्रत रखती हैं जब वह चौथी कक्षा में पढ़ती थीं। हिमानी यह व्रत अच्छे पार्टनर के लिए नहीं बल्कि अपने पेरेंट्स के लिए करती हैं। हिमानी का मानना है कि यह व्रत केवल पार्टनर के लिए नहीं बल्कि जो आपके करीब हो और आपको प्यारा हो उसके लिए आप यह व्रत रख सकते हैं।  
विज्ञापन
Tv Actress Who Kept Karwa Chauth Fast Before Marriage Ankita Lokhande Arti Singh Himani Sharma Farnaz Shetty
फरनाज शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
फरनाज शेट्टी
अभिनेत्री फरनाज शेट्टी भी बिना शादी के करवा चौथ का व्रत रख चुकी हैं। फरनाज 'बालिका वधू', 'एक वीर की अरदास वीरा', वारिस, 'कहां हम कहां तुम' और 'सिद्धि विनायक' जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं। साल 2017 में फरनाज ने सीरियल 'वारिस' के अपने को-स्टार नील मोटवानी को डेट करना शुरू किया था। दोनों ने उस वर्ष एक- दूसरे के लिए व्रत भी रखा था। हालांकि वर्ष 2017 में ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed