चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल बाल कलाकार की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। बता दें कि दर्दनाक सड़क हादसा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास हुआ। वहीं घटना में शिवलेख के माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसों में दो टीवी एक्टर्स की मौत और हिमा दास को बधाइयों का तांता सहित बॉलीवुड की 5 खबरें
कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस शोभा के फैंस के लिए बुरी खबर है। टीवी शो मगालु जानाकी की एक्ट्रेस की कार हादसे में मौत हो गई। बता दें कि हादसे के वक्त एक्ट्रेस मंदिर के लिए रवाना हुई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो शोभा कई लोगों के साथ बुधवार को बनशंकरी मंदिर दर्शन के लिए निकली थीं। बागालकोट जिले में चित्रदुर्ग के इस मंदिर के जाने के बीच में ही उनके साथ ये हादसा हुआ।
पढ़ें: कार हादसे में टीवी एक्ट्रेस समेत 5 लोगों की मौत, डायरेक्टर की फेसबुक पोस्ट से हुआ खुलासा
साउथ इंडियन एक्ट्रेस अमाला पॉल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी फिल्म अडाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि अमाला की इस फिल्म में उनका एक न्यूड सीन है और इसलिए ये फिल्म अश्लीलता को बढ़ावा देती है। ये शिकायत एमएके की नेता राजेश्वरी प्रिया ने दी है।
पढ़ें: इस एक्ट्रेस की फिल्म पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, शिकायत दर्ज
18 जुलाई साल 2012 को आई एक खबर ने देश के उन करोड़ों फैंस को निराश कर दिया। इस दिन सुपर स्टार राजेश खन्ना ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो स्टार जो कहता था ''जिंदगी एक सफर है सुहाना...यहां कल क्या हो किसने जाना'' अब अपने फैंस के बीच नहीं था। 29 दिसंबर 1942 को पंजाब के अमृतसर में जन्मे राजेश खन्ना का लीवर के संक्रमण की वजह से निधन हो गया था। वह तब 69 वर्ष के थे। गुरुवार को उनकी 7वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना ने इमोशनल पोस्ट लिखी।
पढ़ें: राजेश खन्ना की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं ट्विंकल खन्ना, इमोशनल पोस्ट लिखकर कही दिल की बात
भारतीय स्टार धाविका हिमा दास का दमदार प्रदर्शन जारी है। हिमा ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में 15 दिन के अंदर ही चौथा गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। हिमा ने मात्र 23.25 सेकंड्स जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले 19 साल की हिमा ने इसी महीने 2, 6 और 14 जुलाई 2019 को भी अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय इवेंट में तीन गोल्ड मेडल जीते थे। हिमा की इस उपलब्धि के बाद उन्हें देशभर से बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। बॉलीवुड एक्टर्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
पढ़ें: हिमा दास ने 15 दिन में जीता चौथा गोल्ड मेडल, तापसी-अजय देवगन सहित बधाई देने टूट पड़ा बॉलीवुड
