फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम-रावण और हनुमान बन हिट हुए ये सितारे, देखें कौन-कौन टीवी पर बनीं 'देवी मां'

Sat, 05 Oct 2019 12:21 PM IST
Avinash Pal अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला
अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 05 Oct 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
TV celebs who played devotional characters in TV Show
धार्मिक टीवी शोज के किरदार - फोटो : सोशल मीडिया

नवरात्रि का पावन पर्व जारी है। ऐसे में 8 अक्टूबर को दशहरा का त्योहार भी धूमधाम से मनाया जाएगा। वैसे छोटे पर्दे पर भी धार्मिक टीवी शोज का क्रेज शुरुआत से ही देखने को मिलता रहा है। वहीं बड़े पर्दे के साथ ही अब छोटे पर्दे के सितारों का भी कद बड़ा हो गया है। चाहें बात फीस की हो या फिर फैन फॉलोइंग की, अब टीवी शोज के सेलेब्स भी फिल्मी सितारों से कम नहीं हैं। लेकिन टीवी के सितारों को एक ऐसा बड़ा फायदा मिलता है जो फिल्मी सितारों को नहीं मिल पाता है और वो है उनका किरदार। दरअसल फिल्म करीब 2-3 घंटे की होती है, ऐसे में दर्शक उसमें किरदार को देखते हैं और सिनेमा के बाहर आकर भूल जाते हैं। हालांकि कुछ किरदार इसमें अपवाद भी होते हैं। लेकिन टीवी शोज एक साल से लेकर पांच-छह साल या फिर उससे भी लंबे वक्त तक चलते हैं। ऐसे में किरदार जब हर दिन एक खास वक्त पर दर्शकों के सामने आता है तो वो सेलेब्स की हकीकत से भी बड़ा हो जाता है। इस पर भी सोने पे सुहागा हो जाता है जब किरदार धार्मिक होता है। इस स्पेशल पैकेज में हम बात करेंगे ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में जिन्होंने टीवी पर धार्मिक किरदार निभाकर लोगों के दिल में जगह बनाई।

TV celebs who played devotional characters in TV Show
Ramayan - फोटो : twitter

धार्मिक किरदारों से जीता दर्शकों का दिल
वैसे तो टीवी पर धार्मिक शोज की कमी नहीं है। आपको अलग- अलग चैनल पर अलग- अलग टीवी शोज देखने को मिल जाएंगे। लेकिन इन धार्मिक टीवी शोज की शुरुआत दूरदर्शन के साथ ही हो गई थी। ऐसे में एक नजर उस वक्त के किरदारों पर जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

रामायण
25 जनवरी 1987 को दूरदर्शन पर एक ऐसा टीवी शो शुरू हुआ जिसने इतिहास रच दिया। शो का नाम था 'रामायण', जिसके निर्देशक थे रामानंद सागर। टीवी शो रामायाण 31 जुलाई 1988 तक टेलिकास्ट हुआ था। इतने वक्त में रामायण के 78 एपिसोड दर्शकों के सामने आए थे, लेकिन इन 78 एपिसोड्स ने दर्शकों पर ऐसा जादू डाला जो आज तक कोई शो नहीं कर पाया। उस वक्त में रामायण को लोगों को प्यार कुछ ऐसे मिलता था कि शो शुरू होने से पहले टीवी की आरती उतारी जाती थी। न सिर्फ आरती बल्कि साथ ही साथ शो खत्म होने के बाद प्रसाद बांटा जाता था। चूंकि उस वक्त हर घर में टीवी भी नहीं था जो कई सारे लोग एक घर में बैठकर एक साथ रामायण देखते थे।  न सिर्फ टीवी शो बल्कि साथ ही साथ रामायण के किरदारों को भी दर्शकों ने भगवान जैसा ही दर्जा दिया। रामानंद सागर की रामायण में सीता की भूमिका में दीपिका चिखलिया और राम की भूमिका में अरुण गोविल नजर आए थे। इन दोनों को दर्शकों को इतना प्यार मिला की लोग सच में उन्हें राम-सीता की तरह पूजने लगे थे। वहीं कई बार ऐसा भी देखने को मिला जब लोग हकीकत में इनकी पैर छूने लगे थे।

TV celebs who played devotional characters in TV Show
ramayan serial - फोटो : ramayan serial
दारा सिंह
रामानंद की रामायण में ही राम सीता के अलावा हनुमान के किरदार ने लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। शो में हनुमान का किरदार दारा सिंह ने निभाया था। दारा सिंह की लंबी-चौड़ी कद-काटी के आगे अच्छे-अच्छे एक्टर्स फेल थे। इसलिए इस बड़े रोल के लिए दारा सिंह को ही चुना गया। बता दें कि दारा सिंह एक पहलवान भी रह चुके हैं और अखाड़े के हर दांव-पेंच से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। वैसे दारा सिंह ने हनुमान से न सिर्फ लोगों का दिल जीता था बल्कि साथ ही साथ उस वक्त के मुताबिक शो के लिए एक मोटी फीस भी ली थी। दारा सिंह ने रामायण में हनुमान के किरदार के लिए 30 से 33 लाख रुपये लिए थे।

अरविंद त्रिवेदी
एक तरफ जहां रामायण में अपने किरदारों के चलते अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और दारा सिंह को दर्शकों का खूब प्यार मिला तो वहीं अरविंद त्रिवेदी को लोग हकीकत में ही रावण मानने लगे थे। ऐसे में कुछ लोग तो उनसे नफरत तक करने लगे थे। बता दें कि रावण के किरदार और अरविंद त्रिवेदी में एक बात समान थी कि दोनों ही शिव भक्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
TV celebs who played devotional characters in TV Show
धार्मिक टीवी शोज के किरदार - फोटो : सोशल मीडिया

आज के वक्त में भी हिट हैं धार्मिक शोज और किरदार
दरअसल ऐसा नहीं है कि सिर्फ दूरदर्शन के वक्त पर ही टीवी शोज के धार्मिक किरदारों को लोगों ने पसंद किया। आज के वक्त में भी कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अलग अलग टीवी शोज में अलग अलग धार्मिक किरदार निभाया और दर्शकों का प्यार जीता। एक नजर कुछ ऐसे ही हालिया धार्मिक किरदार निभाने वाले सितारों पर...

- पूजा बोस: देवों के देव महादेव सीरियल में पार्वती का किरदार
- ग्रेसी सिंह: टीवी शो 'संतोषी मां' में माता संतोषी का किरदार
- सौरभ पांडे: सूर्यपुत्र कर्ण में कृष्णा का किरदार
- मौनी रॉय: देवों के देव महादेव में सती का किरदार
- सोनारिका भदौरिया: देवों के देव महादेव में पार्वती का किरदार
- निर्भय वाधवा: टीवी शो 'संकटमोचन महाबली हनुमान' में हनुमान का किरदार
- मदिराक्षी मुंडले: टीवी शो सिया के राम में सीता का किरदार
- मोहित रैना: टीवी शो 'देवों के देव महादेव' में शिव का किरदार
- आशीष शर्मा: टीवी शो 'सिया के राम' में राम का किरदार
- सौरभ राज जैन: टीवी शो 'महाभारत' में कृष्णा का किरदार

विज्ञापन
TV celebs who played devotional characters in TV Show
ramayan - फोटो : file photo

धार्मिक किरदार निभाना बना समस्या
ऐसे नहीं है कि धार्मिक किरदार निभाने से सितारों को सिर्फ और सिर्फ फायदा ही हुआ है। अगर इसके एक सिक्के के पहलू में बड़ा फायदा है तो वहीं दूसरे सिक्के के पहलू में कई नुकसान भी हैं। दरअसल जब कोई सितारा हर दिन दर्शक के सामने किसी धार्मिक किरदार में आता है तो दर्शक सिर्फ और सिर्फ उसे वैसे ही पसंद करना शुरू कर देते हैं। जिसके बाद जब बाद में वो सेलेब किसी और किरदार में आता है तो दर्शक उसे सिरे से नकार देते हैं। इसका खामियाजा अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया जैसे कई किरदार भुगत चुके हैं।

बदल रहा है दर्शक
वैसे बदलते दौर में न सिर्फ टीवी शोज के तरीके बदले हैं बल्कि साथ ही साथ दर्शक भी बदले हैं। दरअसल कुछ साल पहले तक इंटरनेट और सोशल मीडिया न के बराबर था ऐसे में सिर्फ और सिर्फ किरदार के दम पर ही दर्शक अपने पसंदीदा सितारों को पहचानते थे और जब अचानक से उनका दूसरा पहलू सामने आता थो तो वो उसे अपना नहीं पाते थे। लेकिन अब सोशल मीडिया की मदद से सितारे अपनी जिंदगी के दूसरे पहलू के बारे में भी फैंस को बताते रहते हैं। ऐसे में जब टीवी की 'सीता' अगर 'गीता' के रूप में दूसरे किरदार करती नजर आती है तो दर्शक उस किरदार को भी वक्त देते हैं और सिरे से नकारते नहीं हैं। मौनी रॉय और आशीष जैन जैसे कई सितारे इस बात का उदाहरण हैं। जिन्होंने अपने धार्मिक किरदारों से फैंस का दिल जीता तो वहीं बाद में दूसरे किरदारों से अपनी एक्टिंग का जलवा भी दिखाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed