{"_id":"5d9798a18ebc3e93df423fdc","slug":"mumbai-congress-leader-brian-miranda-blame-sanjay-dutt-and-priya-dutt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रिया दत्त पर गंभीर आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता बोले- संजय दत्त के भी अंडरवर्ल्ड से रिश्ते","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रिया दत्त पर गंभीर आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता बोले- संजय दत्त के भी अंडरवर्ल्ड से रिश्ते
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sanjay Dutt And Priya Dutt
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाराष्ट्र कांग्रेस में इन दिनों विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम बागी सुर बोल रहे हैं। शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा। चुनाव में पसंद के उम्मीदवारों को कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से संजय निरुपम नाराज हैं। इस बीच एक स्थानीय नेता ने संजय दत्त और उनकी बहन पूर्व सांसद प्रिया दत्त पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।
कांग्रेस पार्षद ब्रायन मिरांडा ने प्रिया दत्त के खिलाफ सोनिया गांधी को एक ईमेल लिखकर शिकायत की है। इस ईमेल में उन्होंने संजय दत्त पर भी अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध रखने के आरोप लगाए हैं। मिरांडा ने इसमें लिखा है कि प्रिया दत्त एक बार फिर से 175 कलिंगा विधानसभा सीट की टिकट बेचने में सफल रही हैं।
3 of 5
सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
इस शिकायत में लिखा है कि सुनील दत्त के निधन के बाद यह परिवार अपना सम्मान खो चुका है और संजय दत्त के आज भी अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं। जब आपको सच्चाई पता चलेगी तो आप अपने निर्णय पर पछताएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संजय और प्रिया दत्त
कांग्रेस ने कलिंगा विधानसभा सीट से जॉर्ज अब्राहम को टिकट दिया है। जॉर्ज ने 14 साल पहले निगम का चुनाव जीता था। मिरांडा का कहना है कि प्रिया ने अहम के लिए उन्हें साइड लाइन कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
संजय निरुपम
- फोटो : ANI
उधर संजय निरुपम ने वर्सोवा सीट से अपने उम्मीदवार को कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने पर भी सवाल उठाए। साथ ही ये दावा किया कि महाराष्ट्र में चार सीटों को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी की जमानत जब्त हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।