फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी: ‘रक्षाबंधन- रसाल अपने भाई की ढाल’ ने लगाई सेंचुरी, सेट पर कटा केक और हुआ कुछ ऐसा धमाल

Tue, 16 Nov 2021 04:35 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 16 Nov 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
TV: Raksha Bandhan Rasal Apne Brother Ki Shield scored a century sliced cake on the set and something like this happened
‘रक्षाबंधन: रसाल अपने भाई की ढाल’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक ‘रक्षाबंधन: रसाल अपने भाई की ढाल’ के 100 एपिसोड पूरे हो गए हैं। इस खुशी के मौके पर मुंबई के एस जे स्टूडियो में शानदार केक काटकर इस सफलता का जश्न मनाया गया जहां नायरा बनर्जी और निशांत मल्कानी सहित शो की पूरी कास्ट मौजूद रही। नायरा बनर्जी ने इस मौके पर कहा, ‘रक्षाबंधन के 100 एपिसोड पूरे हो गए, ऐसा लग रहा है कि अभी तो शुरू किया था। यह सीरियल करके हम सब को खूब मजा आ रहा है। ऑडियंस मेरे किरदार चकोरी से नफरत कर रही है तो यही मेरी जीत है। लोग यह शो काफी पसंद कर रहे हैं। इसमे ड्रामा और बढ़ने वाला है। लोगों को पहली बार चकोरी के चेहरे पर अफसोस देखने को मिलेगा। इस शो की कामयाबी की वजह मुझे यह लगती है कि इसका कांसेप्ट एकदम यूनिक है। भाई बहन को राखी बांध देता है और यही कॉन्सेप्ट दिल को छू रहा है।’

TV: Raksha Bandhan Rasal Apne Brother Ki Shield scored a century sliced cake on the set and something like this happened
‘रक्षाबंधन: रसाल अपने भाई की ढाल’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक में शिव का रोल कर रहे निशांत मल्कानी ने इस मौके पर सभी दर्शकों को धन्यवाद दिया और कहा, ‘इतनी जल्दी इसके 100 एपिसोड्स कैसे हो गए, पता ही नही चला। पहले इस शो मैं पिता का रोल कर रहा था। अब मैं उसी किरदार का बेटा बनकर आ रहा हूं। 25 साल का दिखने के लिए मैंने काफी कसरत की है। सीरियल की कहानी में उतार चढ़ाव काफी आए हैं।’

TV: Raksha Bandhan Rasal Apne Brother Ki Shield scored a century sliced cake on the set and something like this happened
‘रक्षाबंधन: रसाल अपने भाई की ढाल’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीरियल में रसाल का रोल हार्दिका शर्मा ने किया है और शिवराज की भूमिका अजिंक्य मिश्रा ने निभाई है। अजिंक्य ने भी इस मौके पर अपनी खुशी साझा की। वह कहते हैं, ‘हमारे शो के 100 एपिसोड पूरे होने पर बहुत खुश हूं। इस मौके पर बेहतरीन केक कट किया गया, मुझे केक बहुत पसन्द हैं।’ वहीं, हार्दिका शर्मा ने बताया, ‘मैं तो सीन खत्म करते ही निशांत भैया की गोद मे रहती थी। नायरा दीदी बहुत प्यारी है। हम दोनों की ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। हमें पढ़ाई करना अच्छा लगता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
TV: Raksha Bandhan Rasal Apne Brother Ki Shield scored a century sliced cake on the set and something like this happened
‘रक्षाबंधन: रसाल अपने भाई की ढाल’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस मौके पर धारावाहिक में कनक का रोल कर रही वैशाली ठक्कर ने बताया कि इस सीरियल का कॉन्सेप्ट अच्छा है। ब्यूटीफुल कहानी है इमोशन है, ड्रामा है, लव स्टोरी है, इसलिए यह सीरियल काफी सराहा जा रहा है। कोरोना काल के बाद ये उनका पहला शो है।

विज्ञापन
TV: Raksha Bandhan Rasal Apne Brother Ki Shield scored a century sliced cake on the set and something like this happened
‘रक्षाबंधन: रसाल अपने भाई की ढाल’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रसाल का रोल कर रही वर्षा शर्मा का भी ये पहला शो है। वह कहती हैं, ‘मैं खुद को बेहद भाग्यशाली समझती हूं। इससे अच्छा डेब्यू नही हो सकता। बहन भी भाई को प्रोटेक्ट कर सकती है। इस शो की यही बात लोगों के दिलों को छू रही है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed