छोटे पर्दा हमेशा से ही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है और दर्शकों में अपनी पसंदीदा सीरियल देखने का काफी क्रेज होता है। कई बार दर्शक टीवी की दुनिया में इस कदर खो जाते हैं कि किसी भी सीरियल की कहानी और किरदारों से अपनी असल जिंदगी की तरह जुड़ जाते हैं। अक्सर दर्शकों को आकर्षित करने के लिए नए-नए निर्माता-निर्देशक रोज कोई न कोई नया ट्विस्ट और धमाका लेकर आते ही रहते हैं, जिसकी वजह से दर्शकों को अगला एपिसोड देखने की एक्साइटमेंट बनी रहती है। ऐसा ही इस समय ये रिश्ता क्या कहलाता है, सीरियल अनुपमा और इमली में देखने को मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं कि आज किस सीरियल में क्या है अपडेट।
TV Serials Updates: लकवे से जूझेगा अभिमन्यु और इमली-आर्यन को गोली मारेगी ज्योति, पढ़ें आज का सीरियल अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, लंबे समय से प्रसारित हो रहा है। अब तक किरदारों से लेकर कहानी तक में कई बदलाव आ चुके हैं लेकिन दर्शकों में अब भी ये सीरियल लोकप्रिय बना हुआ है। हाल ही में दिखाया गया कि अभिमन्यु आग में कूदकर अक्षरा को बचाता है। अभी दर्शक इससे बाहर निकले नहीं थे कि मेकर्स ने एक और नया ट्विस्ट जोड़ दिया है। अगले एपिसोड में अभिमन्यु को सिग्नेचर करते समय हाथ में दर्द महसूस होगा जिसके बाद अक्षरा उसके हाथ में बोतल देती है तो वह भी उसके हाथ से छूटकर गिर जाती है।
इमली
इमली सीरियल के मौजूदा ट्रैक में आर्यन का किडनैप दिखाया गया था। जिसके बाद इमली और आर्यन काफी फ्रेंडली दिखाई देते हैं। अब आने वाले एपिसोड में जब इमली और आर्यन को बेहोश देखकर ज्योति उन्हें गोली मारने की कोशिश करती है, हालांकि तब तक हैरी वहां पर पुलिस के साथ पहुंच जाता है।
अनुपमा
टीआरपी में ज्यादातर टॉप रहने वाला सीरियल अनुपमा में हमेशा ही कोई न कोई हंगामा देखने को मिलता रहता है। इस समय मौजूदा ट्रैक पाखी और अधिक को लेकर खूब हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है। आने वाले एपिसोड में भी अनुपमा और वनराज में जमकर जुबानी जंग देखने को मिलेगी वहीं अनुज इस मामले को प्यार से हैंडल करने को कहेगा। जबकि अधिक पाखी से वीडियो कॉल पर बात करके उससे हार न मानने को कहता है।
ये हैं चाहते
सीरियल 'ये हैं चाहते' में कंचन और प्रीशा काम से ब्रेक लेकर बाहर निकलती हैं, तभी कंचन प्रीशा से कहती है कि चलो दिल्ली का चाट ट्राई करते हैं और प्रीशा से मिलने के लिए सारांश और रूही पीहू की कार में घुस जाते हैं। तभी विद्युत और राज वहां आते हैं लेकिन विद्युत कहता है कि स्कूल की छुट्टी कर दी गई है, ऐसे में बच्चों का यहां होना मुमकिन नहीं है, जिसके बाद रुद्राक्ष परेशान हो जाता है।