आखिर क्यों ट्विकंल ने लिया यूटर्न और ऐसे कमेंट के लिए मांगी माफी
पढ़ें: फिर मल्लिका पर हमलावर हुई ट्विंकल, ट्वीट कर ऐसे उड़ाया सरनेम 'दुआ' का मजाक
रियलिटी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में एक कंटेस्टेंट की बेहतरीन परफॉर्मेंस से खुश होकर जैसे ही मल्लिका दुआ गोल्डन बेल बजाने लगीं, तभी अक्षय बोले, 'मल्लिका जी आप बेल बजाइए, मैं आपको बजाता हूं।' मल्लिका दुआ तब इस शो की जज थीं।
पढ़ें: विनोद दुआ के बाद कॉमेडियन बेटी ने अक्षय कुमार की 5 साल की बेटी को विवाद में घसीटा, कह गईं कुछ ऐसा
इस घटना की क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मल्लिका दुआ और उनके पत्रकार पिता विनोद दुआ ने अक्षय कुमार के कमेंट की निंदा की थी। पलटकर अक्षय ने दोनों पर सवाल दाग दिया था कि शो से बाहर निकाले जाने के बाद मल्लिका ने सवाल खड़े क्यों किए हैं? उन्होंने ऐसा तब क्यों नहीं किया जिस वक्त उन्होंने यह बात कही?
