{"_id":"58e8602b4f1c1b41485b77b7","slug":"twinkle-khanna-gets-emotional-on-husband-akshay-s-national-award-win","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अवॉर्ड को लेकर अक्षय को ताना मारने वाली ट्विंकल ने अब कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अवॉर्ड को लेकर अक्षय को ताना मारने वाली ट्विंकल ने अब कही ये बात
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Sat, 08 Apr 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ जहां अक्षय कुमार को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनके खिलाफ खड़े हो गए तो वहीं उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना अक्षय की इस जीत पर खुशी के मारे इमोशनल हो गईं। अपनी भावनाओं पर काबू रखते हुए ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को विश किया और कहा कि वो काफी गर्व महसूस कर रही हैं।
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल ने ट्वीट करते हुए अक्षय को बधाई दी और लिखा, 'मुझे नहीं पता कि मैं रो रही हूं या हंस रही हूं। बहुत इमोशनल हूं पर। अक्षय मुझे तुम पर बहुत गर्व है। तुम बहुत ही नम्र और अमेजिंग हो।'
I don't know if I am crying or laughing-emotions all over the place-So proud of you @akshaykumar you smart, humble, amazing creature! https://t.co/K0YRx2WBtI
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) April 7, 2017
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना
बता दें कि अक्षय कुमार को मिला ये पहला नेशनल अवॉर्ड है। हालांकि वो वैसे काफी अवॉर्ड और सम्मान जीत चुके हैं। लेकिन नेशनल अवॉर्ड ऐसा अवॉर्ड था जिसका सपना अक्षय भी देखते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय कुमार
वहीं अक्षय को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर सोशल मीडिया पर कुछ लोग भड़क गए। किसी ने अक्षय की नागरिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो नेशनल अवॉर्ड डिजर्व नहीं करते तो किसी ने इस बात पर आपत्ति जताई कि नेशनल अवॉर्ड के लिए उन्हें क्यों चुना गया जबकि और भी कई मंझे हुए कलाकार लाइन में थे। वहीं कुछ ऐसे भी थे जिनका कहना था कि देशभक्ति का राग अलापने की वजह से अक्षय को नेशनल अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
अक्षय कुमार
अक्षय को फिल्म 'रुस्तम' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। अक्षय को मिले इस सम्मान पर लोग दो गुटों में बंट हुए हैं, लेकिन इसके बीच फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने अक्षय का सपोर्ट किया और कहा कि वो हर लिहाज से इस अवॉर्ड को डिजर्व करते हैं।