फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या अब चमकेगा बॉबी देओल का करियर ? कमबैक फिल्म का पोस्टर आया

Sat, 08 Apr 2017 08:27 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Sat, 08 Apr 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
Will 'Poster Boys' help revive Bobby Deol's career ?
बॉबी देओल
लंबे वक्त से दमदार वापसी को तरस रहे एक्टर बॉबी देओल जल्द ही फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' से वापसी करने वाले हैं। फिल्म में उनके बड़े भाई सनी देओल भी नजर आएंगे। लेकिन सवाल वही है कि क्या ये फिल्म उनके करियर को पटरी पर ला पाएगी ? क्या इस फिल्म के जरिए वो फिर से खुद को बॉलीवुड में स्थापित कर पाएंगे ?
Will 'Poster Boys' help revive Bobby Deol's career ?
'पोस्टर ब्वॉयज' में सनी देओल, बॉबी देओल
90 के दशक में सुपरहिट डेब्यू के बाद बॉबी देओल का करियर रफ्तार पकड़ चुका था। एक तरफ उन्हें डेब्यू के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला तो वहीं दूसरी ओर उनकी झोली में कई फिल्मों के ऑफर भी आ गए। कहावत है कि उगते सूरज को सभी सलाम करते हैं। कुछ ऐसा ही हाल था बॉबी देओल का।

बॉबी देओल को लोग लंबी रेस का घोड़ा मान रहे थे और इसी सोच के साथ प्रियंका चोपड़ा, काजोल और प्रीति जिंटा जैसी बड़ी हीरोइनें भी बॉबी देओल के साथ काम कर रहीं थीं।
Will 'Poster Boys' help revive Bobby Deol's career ?
बॉबी देओल
2007 तक तो जैसे बॉलीवुड पर बॉबी देओल का जादू चल रहा था। अपनी सफल फिल्मों के दम पर बॉबी ने टॉप के एक्टरों में अपनी जगह पुख्ता कर ली थी, लेकिन 2009 से बॉबी देओल का करियर डगमगा गया।

तब से लेकर अभी तक बॉबी देओल की जितनी भी फिल्में आईं वो फ्लॉप रहीं जिसकी वजह से बॉबी देओल को फिल्मों में काम मिलना भी बंद हो गया। बीच में फिल्मों से बॉबी देओल ने ब्रेक भी लिया लेकिन वो काम ना आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Will 'Poster Boys' help revive Bobby Deol's career ?
बॉबी देओल
ऐसे में पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल बॉबी देओल के बचाव के लिए आए और उनके करियर को सहारा देने के लिए 'यमला पगला दिवाना' फ्रैंचाइजी बनाई। इसकी फिल्में हिट रहीं लेकिन बॉबी को तब भी कोई काम नहीं मिला।

लेकिन अब जाकर उन्हें फिल्म मिली 'पोस्टर ब्वॉयज' और वो भी भाई सनी देओल की बदौलत। लेकिन क्या ये फिल्म बॉबी देओल को फिर से लीग में ला पाएगी ?
विज्ञापन
Will 'Poster Boys' help revive Bobby Deol's career ?
बॉबी देओल भाई सनी देओल के साथ - फोटो : ट्विटर
'पोस्टर ब्वॉयज' को एक्टर श्रेयस तलपड़े डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में सोनाली कुलकर्णी, लारा दत्ता, उर्वशी रौतेला भी नजर आएंगी। फिल्म 8 सितंबर को रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed