फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Twinkle Khanna: विदेश जाकर ट्विंकल खन्ना ने पूरी की पढ़ाई, बोलीं- 'अगर अक्षय कुमार मदद नहीं करते तो भी पढ़ाई..

Fri, 27 Dec 2024 02:56 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 27 Dec 2024 02:56 PM IST
सार

ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके लिए वे विदेश गईं थी, उन्होंने बताया कि वैसे तो उनके परिवार ने उनकी मदद की, लेकिन अगर परिवार मदद न करता तो भी वे पढ़ाई तो जरूर पूरी करतीं।

विज्ञापन
Twinkle Khanna said Even if Akshay Kumar had not helped she would went abroad to complete her studies
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने 49 साल की उम्र में अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने यूके से अपनी पढ़ाई पूरी की। ट्विंकल खन्ना ने फुल टाइम पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी जाने को लेकर उन्हें लगता था कि वे अपने बेटे आरव के साथ ही यूनिवर्सिटी जा रही हैं। हालांकि, दोनों अलग स्कूल जाते थे। ट्विंकल ने कहा कि उनके लिए अपनी बेटी नितारा के साथ जाना थोड़ा जरूरी था।
Twinkle Khanna said Even if Akshay Kumar had not helped she would went abroad to complete her studies
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
ट्विंकल खन्ना ने ऐसे पूरी की पढ़ाई
ट्विंकल खन्ना ने कहा कि वे एक ऐसे परिवार में पली बढ़ी हैं, जहां किसी से कोई इजाजत लेने की बात नहीं की जाती थी। मैं एक ऐसे परिवार में पली-बढ़ी जो पारंपरिक परिवार नहीं था, इसलिए लोगों से अनुमति मांगने जैसी कोई चीज थी ही नहीं। अनुमति मांगने के लिए कोई नहीं था।
Twinkle Khanna said Even if Akshay Kumar had not helped she would went abroad to complete her studies
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय ने की पढ़ाई में मदद
हाल में की एक बातचीत के दौरान ट्विंकल खन्ना ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार के बारे में हमेशा बात की है। उनके पति अक्षय कुमार ने हमेशा उनकी मदद की। एक देश से दूसरे देश जाकर रहने और पढ़ाई करने के निर्णय में अगर अक्षय मदद नहीं करते तो भी वे पढ़ाई तो पूरी करती हीं।
 

Honey Singh-Badshah: 'इंडियन आइडल का सुरीला जज'! हनी सिंह ने बादशाह पर किया तंज, थम नहीं रहा दोनों का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Twinkle Khanna said Even if Akshay Kumar had not helped she would went abroad to complete her studies
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
परिवार नहीं देता सपोर्ट तो भी नहीं छोड़ती पढ़ाई
उन्होंने कहा कि वे लकी हैं कि उनके परिवार ने उनकी मदद की। हालांकि अगर वे साथ नहीं भी देते तो भी मैं पढ़ाई तो करती लेकिन ये चीजें थोड़ी मुश्किल हो जातीं। इस दौरान कुछ परेशानियां तो आईं लेकिन अक्षय को इससे कोई तकलीफ नहीं हुई।
विज्ञापन
Twinkle Khanna said Even if Akshay Kumar had not helped she would went abroad to complete her studies
ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
ट्विंकल खन्ना के लिए अक्षय ने कही ये बात
ट्विंकल खन्ना ने जब अपना ग्रेजुएशन पूरा किया तो उन्होंने लिखा, दो साल पहले तुमने कहा था कि तुम पढ़ाई करना चाहती हो। मैं थोड़ा आश्चर्यचकित हुआ, हालांकि मैंने देखा कि तुमने कितनी मेहनत की है। एक छात्र की तरह ही जीवन बिताया है। इसके साथ तुमने घर, बच्चों के बारे में चिंता करना नहीं छोड़ा। मुझे लगता है कि मैंने सुपर वुमन से शादी की है। तुम्हारा ग्रेजुएशन पूरा होने पर तुम्हें बहुत सारी बधाई और प्यार।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed