फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्विंकल खन्ना ने किया खुलासा: ज्योतिषी ने कहा था अक्षय कुमार से होगी शादी

Sun, 26 Dec 2021 04:30 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 26 Dec 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
twinkle khanna says astrologer told rajesh khanna she marry akshay kumar
ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार को इंडस्ट्री में उनके अभिनय के लिए तो जाना ही जाता है। इसके साथ ही ये बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल भी हैं। जीवन के लिए भी जाना जाता है। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना एक पावर कपल हैं। ये उन लोगों में से हैं जो कपल्स के लिए कपल गोल सेट करते हैं। अक्षय और ट्विंकल ने साल 2001 में शादी की थी। इनकी शादी को 20 साल का लंबा समय हो चुका है। कपल के दो बच्चे हैं जिनका नाम आरव और नितारा है। जहां शादी के बाद ट्विंकल खन्ना ने फिल्मी दुनिया से दूर बना ली थी तो वहीं खिलाड़ी अक्षय कुमार अभी भी इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया कि राजेश खन्ना के ज्योतिष ने बहुत पहले ही अक्षय कुमार से उनकी शादी की भविष्यवाणी कर दी थी। 

twinkle khanna says astrologer told rajesh khanna she marry akshay kumar
ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार - फोटो : insta/ akshaykumar

ट्वीक इंडिया में जैकी के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान ट्विंकल में जैकी से उनके पिता के ज्योतिष के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया की राजेश खन्ना के पास भी एक ज्योतिषी था, जिसने उनकी शादी की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा कि उस ज्योतिषी ने राजेश खन्ना को बताया कि तुम (ट्विंकल) अक्षय कुमार से शादी करोगी। 

twinkle khanna says astrologer told rajesh khanna she marry akshay kumar
Twinkle, Akshay Kumar - फोटो : instagram/twinklerkhanna
ट्विंकल ने कई सालों बाद आखिरकार अक्षय से शादी कर ली। उनकी शादी के कई साल बाद, राजेश ज्योतिषी के साथ ट्विंकल के घर गए। तो ट्विंकल को अपने करियर के बारे में पूछने की जिज्ञासा हुई। मैने पूछा मेरा बिजनेस कैसा रहेगा। उन्होंने कहा की तुम एक लेखक बनोगी। मैंने कहा मुझे मेरे काम बिजनेस के बारे में बताइए, लेखक कौन बनेगा बकवास, और मैंने 20 सालों तक कुछ नहीं लिखा था। फिलहाल ट्विंकल ने अब तीन किताबें लिखी हैं, मिसेज फनीबोन्स, द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद और पजामा आर फॉरगिविंग। ट्विंकल इस बारे में इंस्टा पर भी बताती हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
twinkle khanna says astrologer told rajesh khanna she marry akshay kumar
जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जैकी ने इस इंटरव्यू में बातचीत के दौरान यह भी बताया कि कैसे उन्होंने छोटी उम्र में ही अपने भाई को खो दिया था। उन्होंने कहा पिता जी ने कहा था कि आज का दिन खराब है और घर से बाहर मत निकलना। बात करते हुए जैकी ने कहा कि लोग ज्योतिष में विश्वास नहीं करते हैं, और ज्योतिष की भविष्यवाणी को मजाक के रूप में लेते हैं। लेकिन मैं विश्वास करता हूं। मेरे पिता जी से उन्होंने दो सटीक भविष्यवाणी की थी। जिसमें से उन्होंने यह भी बताया था कि में एक एक्टर बनूंगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed