अक्षय कुमार को मुंह चिढ़ाती ट्विंकल की तस्वीर वायरल, लिखा-'मेरा ग्लास हमेशा हाफ भरा रहता है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर देखकर साफ है कि ट्विंकल और अक्षय की जबरदस्त बॉन्डिंग है। तस्वीर में दोनों के हाथ में गिलास है और ट्विंकल किसी बात को लेकर जीभ निकालकर अक्षय कुमार को चिढ़ाती नजर आ रही हैं। अक्षय कई बार ट्विंकल को सोशल मीडिया पर उन्हें टैग करते हुए जवाब भी देते हैं अब देखना होगा कि उनका क्या रिएक्शन आता है।
My glass is perhaps always half full but it sort of feels filled to the brim when this hunk is around:) #friendsforever #absencemakestheheartandallthatjazz pic.twitter.com/8dIJT1sgXP
फिल्मों से दूर ट्विंकल खन्ना अब लेखन का ही काम करती हैं साथ ही वो एक इंटीरियर डिजायनर भी हैं। ट्विंकल खन्ना अक्षय की शादी का किस्सा भी बड़ा रोचक है। कॉफी विद करण में पहुंची ट्विंकल खन्ना ने बताया था कि अक्षय ने जब शादी के लिए प्रपोज किया था तब उनकी फिल्म मेला आने वाली थी। ऐसे में ट्विंकल ने एक शर्त रखी कि अगर फिल्म फ्लॉप हो गई तो वो शादी कर लेंगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी के शूट में बिजी हैं।हाल ही में सलमान खान ने एक ट्वीट करते हुए फिल्म की रिलीज डेट बदलने का एलान किया और नई तारीख बताई थी। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर अक्षय और रोहित शेट्टी को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।