अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से एक माने जाते हैं। ट्विंकल फिल्मों से दूर हो चुकी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। अब ट्विंकल ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने कजिन करण कपाड़िया के साथ नजर आ रही हैं।
ट्विंकल खन्ना ने शेयर की पुरानी तस्वीर, कजिन के साथ दे रहीं पोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में ट्विंकल करण को गोद में लेकर बैठी हैं। थ्रोबैक तस्वीर के साथ उन्होंने एक अन्य तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वो घास के बीच में बैठी हुई हैं। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है ट्विंकल और करण कहीं घूमने निकले हैं।
तस्वीर के साथ ट्विंकल खन्ना ने लिखा, 'आपने अपने परिवार के साथ जहां से शुरुआत की थी वो आप ढूंढ़ सकते हैं। हम दोनों एक दूसरे का सहारा हैं।'
A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on
डिंपल कपाड़िया के भांजे करण कपाड़िया ने हाल ही में फिल्म 'ब्लैक' से डेब्यू किया। इस फिल्म में करण के अलावा सनी देओल और इशिता दत्ता की मुख्य भूमिका है। फिल्म 'ब्लैक' का निर्देशन बेहजाद खंबाता ने किया है।
पिछले दिनों ट्विंकल खन्ना ने नानी बेट्टी कपाड़िया का 80वां जन्मदिन मनाया। तस्वीर में अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, करण कपाड़िया, आरव कुमार, डिंपल कपाड़िया और बेट्टी कपाड़िया नजर आ रहे हैं। इस ग्रुप फोटो में सभी लोग लंच के लिए टेबल पर बैठे हुए हैं।
Bigg Boss 13: हो गया खुलासा, 'वीकेंड का वार' से पहले घर से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट