फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार संग साझा की खूबसूरत तस्वीर, समझाया प्यार का असली मतलब

Sat, 20 Jun 2020 02:52 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 20 Jun 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
Twinkle Khanna shared a beautiful picture with akshay kumar and tells meaning of love
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दो अलग विचारधारा के लोग कैसे खूबसूरत जिंदगी बिताते हैं ये बात आप अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना से बखूबी सीख सकते हैं। शादी के इतने साल बाद भी दोनों के प्यार में नयापन दिखता है। हाल ही में ट्विंकल ने अक्षय के साथ एक तस्वीर साझा कर प्यार का मतलब समझाया है।

Twinkle Khanna shared a beautiful picture with akshay kumar and tells meaning of love
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार - फोटो : Instagram

ट्विंकल खन्ना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में ट्विंकल बैठी हुईं हैं जबकि अक्षय कुमार खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों समुद्र की तरफ निहार रहे हैं। वहीं ट्विंकल ने अक्षय के सिर पर हाथ रखा हुआ है। इस तस्वीर को साझा करते हुए ट्विंकल खन्ना ने खूबसूरत कैप्शन लिखा है। 

Twinkle Khanna shared a beautiful picture with akshay kumar and tells meaning of love
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार - फोटो : social media

ट्विंकल खन्ना ने लिखा है, 'किसी भी रिश्ते, परिवार या दोस्ती में प्यार का मतलब सिर्फ ये होता है कि आप अपनी जरूरतों से पहले उनकी जरूरतों को आगे रखें। और मेरा दोस्त, बस उतना ही सरल और उतना ही जटिल है जितना कि आप इसे बनाते हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‘Love in any relationship, family or an intimate friendship, is only about putting the other person’s needs ahead of your own, and that, my friend, is just as simple and as complex as you make it.’

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Twinkle Khanna shared a beautiful picture with akshay kumar and tells meaning of love
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खान की शादी 17 जनवरी साल 2001 को हुई थी। अब दोनों का एक बड़ा बेटा आरव और छोटी बेटी नितारा है। फिल्मों की वजह से अक्षय ज्यादातर व्यस्त रहते हैं। लेकिन जब भी उन्हें समय मिलता है तो वो इसे अपने परिवार के साथ बिताना पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
Twinkle Khanna shared a beautiful picture with akshay kumar and tells meaning of love
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते साल अक्षय की चार फिल्में मिशन मंगल, गुड न्यूज, हाउसफुल 4 और केसरी रिलीज हुई थी। 2020 में उनकी फिल्में सूर्यवंशी, लक्ष्मी बम और पृथ्वीराज के रिलीज होने की संभावना है।

Aarya Review Hotstar: लारा जैसी परफेक्ट वापसी नहीं कर पाईं सुष्मिता सेन, अगले सीजन का रहेगा इंतजार

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed