{"_id":"5ddfb10d8ebc3e54ff6bb628","slug":"twinkle-khanna-sunny-leone-kartik-aaryan-ananya-pandey-bhumi-pednekar-spotted-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्विंकल-दिशा दिखे एयरपोर्ट पर, ऑटो में दिखीं श्रद्धा कपूर, मुंबई में ऐसे स्पॉट हुए फिल्म सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ट्विंकल-दिशा दिखे एयरपोर्ट पर, ऑटो में दिखीं श्रद्धा कपूर, मुंबई में ऐसे स्पॉट हुए फिल्म सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बुधवार को कई फिल्मी सितारे मुंबई में स्पॉट हुए। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। बुधवार को मुंबई में डॉ. बत्रा पोजिटिव अवॉर्ड दिए गए। इस अवॉर्ड शो में अभिनेता जाहिद खान, गायक पकंज उधास सहित कई सितारे पहुंचे। इन सभी ने दिव्यांग लोगों के साथ समय भी बिताया।
अभिनेता कार्तिक आर्यन, अभिनेत्री अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म पति, पत्नी और वो की वजह से सुर्खियों में हैं। बुधवार को ये तीनों सितारे मुंबई में अपनी इस फिल्म का प्रोमोशन करते दिखाई दिए। वहीं अभिनेती दिशा पाटनी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। हॉट पेंट और व्हाइट टी शर्ट में दिशा काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं अभिनेत्री सनी लियोनी मुंबई में पति डेनियल के साथ नजर आईं।
देर शाम अभिनेता सनी देओल मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। पीली शर्ट और ग्रे जींस में सनी देओल काफी स्मार्ट दिख रहे थे। वहीं लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर चल रही अभिनेत्री जरीन खान भी मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट हुईं। ब्लू ड्रेस में जरीन काफी खूबसूरत दिख रही थीं। इनके अलावा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी स्पॉट हुईं हैं। डार्क पिंक कलर के सलवार-सूट में वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं।
मुंबई में वरुण धवन और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांस 3 की प्रोमोशन में जुट गए हैं। बुधवार को इन दोनों ने ऑटो रिक्शा पर बैठकर अपनी आने वाली फिल्म का प्रोमोशन किया। वहीं देर शाम मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इनके अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट हुईं।
मलाइका अरोड़ा बांद्रा में योगा क्लास के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह योगा लुक में दिखाई दीं। दिव्या खोसला भी बांद्रा में नजर आईं। लाइट पर्पल ड्रेस में दिव्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं बुधवार को अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म पानीपत का प्रोमोशन करते दिखाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।