सब्सक्राइब करें

ट्विंकल खन्ना ने कराया ऐसा फोटो शूट, गुस्साए लोग बोले- शर्म आनी चाहिए

Team Digital Updated Wed, 25 Oct 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
Twinkle Khanna trolled after posting this pic on twitter
आए दिन विवादों में रहने वाली ट्विंकल खन्ना एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्टिंग से राइटिंग की ओर आईं एक्टर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल ने एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। फिर क्या था चंद मिनटों में ही वो ट्रोल होनी शुरू हो गईं। जानिए ट्विंकल को क्यों झेलना पड़ा यूजर्स का गुस्सा....
Twinkle Khanna trolled after posting this pic on twitter
मंगलवार को ट्विंकल खन्ना ने वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया, जिसमें वह किताबों के ढेर पर बैठी नजर आ रही हैं। उनका यह फोटो, फैशन मैगजीन के लिए कराए गए एक फोटोशूट का हिस्‍सा है। इस फोटो में ट्विंकल खन्ना का पैर एक स्‍टूल पर रखा हुआ है, जिसे लोगों ने किताबों का ही ढेर समझ लिया है।
Twinkle Khanna trolled after posting this pic on twitter
ऐसे में लोगों ने किताबों पर पैर रखे जाने के लिए उन्‍हें जमकर ट्रोल किया है। कई लोगों ने इस फोटो पर अपना गुस्‍सा जताते हुए कमेंट किए,  'किताबों पर जूतों के साथ बैठने के लिए शर्म आनी चाहिए।' कई लोगों ने अपना गुस्‍सा यहां जाहिर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Twinkle Khanna trolled after posting this pic on twitter
किसी ने उन्हें माता सरस्वती की इज्जत करने की बात कही तो किसी ने यहां तक कह डाला कि, 'राइटर होकर किताबों की इज्‍जत करनी नहीं आती'। इस ट्रोलिंग के बाद ट्विंकल ने अपनी सफाई में ये भी कहा कि उनका पैर किताब पर नहीं बल्कि एक स्‍टूल पर रखा है। 
विज्ञापन
Twinkle Khanna trolled after posting this pic on twitter
twinkle_khanna
'मिसेस फनी बोन्‍स' और 'द लिजेंड ऑफ लक्ष्‍मी प्रसाद' किताबें लिख चुकी ट्विंकल खन्ना ट्विटर पर अपने पोस्ट के लिए चर्चा में रहती हैं, कुछ दिनों पहले ही करवाचौथ पर किया गया उनका ट्वीट भी चर्चा में रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed