फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्विटर ने जारी की टॉप 10 चर्चित चेहरों की लिस्ट, पूरे भारत में छाए हुए हैं ये 2 साउथ एक्टर्स

Thu, 06 Dec 2018 08:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
twitter released 10 most talked personality mahesh babu and vijay on top
mahesh and vijay

लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट ट्विटर ने भारत के 10 सबसे ज्यादा चर्चित चेहरों की एक लिस्ट जारी की है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार के नाम भी शामिल हैं। लिस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सबसे टॉप पर है। इसका मतलब है कि देश के ज्यादातर नागरिक पीएम मोदी को किसी ना किसी तरह से घेर रहे हैं।

twitter released 10 most talked personality mahesh babu and vijay on top
mahesh babu

बात करते हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री के उन दो सुपरस्टार की जिन्होंने अपनी फिल्मों से सिनेमाघरों में तहलका मचा रखा है। बात कर रहे हैं सुपरस्टार विजय और महेश बाबू की। विजय का लिस्ट में आठवां तो महेश नौवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में एक और साउथ एक्टर पवन कल्याण का नाम भी शामिल है जिन्हें छठवां स्थान मिला है। कुल मिलाकर ट्विटर पर इन तीनों स्टार ने कब्जा जमाया हुआ है। 



 

twitter released 10 most talked personality mahesh babu and vijay on top
Superstar Vijay

ट्विटर पर इनके छा जाने की वजह यह रही कि ये दोनों सुपरस्टार हाल ही में अपनी फिल्मों के फर्स्ट लुक पोस्टर, फिल्म प्रमोशन, टाइटल मोशन पोस्टर और भी कई चीजें जिससे ये दोनों अपने फैन्स की नजरों में चढ़ गए। एक तरह से डिजिटल मीडिया में दोनों सुपरस्टार ने तहलका मचाकर रख दिया है। वहीं, बात करें साउथ एक्टर पवन कल्याण की तो वह पिछली बार फिल्म अग्नयाथवासी में नजर आए थे जो बड़ी हिट फिल्म तो साबित नहीं हुई थी लेकिन रिलीज के शुरुआती दो दिन में फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की थी। फिल्म इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी जिसे श्रीनिवास त्रिवीक्रम ने डायरेक्ट किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
twitter released 10 most talked personality mahesh babu and vijay on top
mahesh babu

वहीं, बात करें महेश बाबू की तो उनकी फिल्म भारत आने नेनू की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी। महेश की यह फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। बॉलीवुड की बात करे तो इस लिस्ट में केवल बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का ही नाम आता है। इस लिस्ट में वह सातवें नंबर पर हैं। यानी साउथ एक्टर पवन कल्याण से भी वह एक कदम पीछे पीछे रह गए।

विज्ञापन
twitter released 10 most talked personality mahesh babu and vijay on top
PM Narendra Modi - फोटो : self

आखिर में आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इनके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यानाथ योगी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल हैं और दसवें नंबर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम है। बता दें कि मध्यप्रदेश में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed