{"_id":"61d50f2d7a01133df5516e33","slug":"uday-chopra-birthday-then-and-now-look-mohabbatein-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday: 'मोहब्बतें' का वो हैंडसम हीरो जो पर्दे पर हुआ फ्लॉप, अब एक्टिंग छोड़ इस काम से दुनिया भर में कमा रहा नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Birthday: 'मोहब्बतें' का वो हैंडसम हीरो जो पर्दे पर हुआ फ्लॉप, अब एक्टिंग छोड़ इस काम से दुनिया भर में कमा रहा नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 05 Jan 2022 09:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
उदय चोपड़ा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में और भी कई एक्टर्स नजर आए थे, इन्ही में से एक थे उदय चोपड़ा। उदय यशराज फिल्म्स के मालिक यश चोपड़ा के छोटे बेटे थे इसलिए बचपन से ही वे फिल्मी माहौल में पले बढ़े। उदय चोपड़ा (Uday Chopra Birthday) का आज यानी 5 जनवरी को जन्मदिन है। 49 साल के हो चुके उदय आज भी सिंगल हैं और लाइमलाइट से दूर रहते हैं। एक वक्त ऐसा था जब हर लड़की उनके स्टाइल की दीवानी थी।
2 of 5
उदय चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहब्बतें फिल्म में उनके स्टाइल ने सभी का दिल जीत लिया था लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि ये हैंडसम हीरो लाइमलाइट से दूर हो गया। उदय ने एक्टिंग से पहले साल 1994 में 'ये दिल्लगी' फिल्म का निर्माण किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार, काजल और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे।
3 of 5
उदय चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
हिंदी सिनेमा में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपनी शुरुआत करने वाले उदय चोपड़ा ने मोहब्बतें फिल्म से डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें लोकप्रियता मिली धूम फिल्म से। इस फिल्म में उदय ने अली का रोल निभाया था जिसे दर्शको ने खूब पसंद किया था। धूम की सभी सीरीज में उदय नजर आ चुके हैं। लेकिन अपने भाई और भाभी रानी मुखर्जी की तरह वे फिल्मी करियर में बहुत एक्टिव नहीं रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उदय चोपड़ा, नरगिस फाखरी
- फोटो : Social Media
उदय चोपड़ा पिछली बार नरगिस फाखरी के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आए थे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था। नरगिस ने एक इंटरव्यू में कहा था, मैंने और उदय ने एक-दूसरे को पांच साल तक डेट किया है और वो सबसे अच्छे इंसान में से एक थे जिससे मैं इंडिया में मिली। ब्रेकअप के बाद नरगिस फाखरी अमेरिका लौट गईं थीं।
विज्ञापन
5 of 5
Aditya and Uday Chopra
- फोटो : सोशल मीडिया
उदय चोपड़ा डीडीएलजे की मेकिंग के निर्देशक भी थे। उदय चोपड़ा बेशक बतौर एक्टर कामयाब नहीं हो पाए लेकिन वे अपने भाई आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर वाईआरएफ एंटरटेनमेंट और यशराज फिल्म्स का काम-काज देखते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।